WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हेतु बलजीत, शानू, पलक, और प्रियंका चयनित

 

राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हेतु बलजीत, शानू, पलक, और प्रियंका चयनित - Seoni News
बरघाट यशो:- शालेय राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन सीहोर में 21 सितंबर से 24 सितंबर तक किया गया था, जिसमें जबलपुर संभाग के 30 वेटलिफ्टर ने हिस्सा लिया था जिसमें से से 25 वेटलिफ्टर सिवनी जिले से थे, इस संभागीय दल के कोच शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धारना कला के खेल प्रशिक्षक संदीप मिश्रा थे उन्होंने बताया कि इस संभागीय दल ने कुल 8 स्वर्ण ,13 रजत, चार कांस्य पदक में कब्जा कर ऑल ओवर चैंपियनशिप में भोपाल के बाद द्वितीय स्थान अर्जित किया, संदीप मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में धारना विद्यालय के 16 वेटलिफ्टर ने हिस्सा लिया था जिसमें से 14 खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त करने में सफलता पाई ,वहीं शानू विश्वास, पलक मातरे, प्रियंका ठाकुर व बलजीत टांडेकर ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित कर दिसंबर माह में बीकानेर राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी प्राप्त कर लिया, वही धरना विद्यालय की प्रीति काकोडिया, मनीषा चक्रवर्ती ,सोनम ,प्राची पंचेश्वर, अंकिता सोनवाने, भावना ठाकुर , अरुण सोरले प्रिंस रागडाले ने रजत पदक प्राप्त किया वहीं दैविक ठाकरे ,प्रेरणा बघेल ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले के नाम को गोरांवित किया , संस्था के प्राचार्य बी एस धुर्वे ने बताया कि विद्यालय में वेटलिफ्टिंग खेल को लेकर काफी उत्साह है विगत वर्षों में इस विद्यालय से 27 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में व दो खिलाड़ी खेलो इंडिया में भी हिस्सेदारी ले चुके हैं विद्यालय में वेटलिफ्टिंग के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संस्था के पीटीआई संदीप मिश्रा के ऊपर है जिसका निर्वहन वह बखूबी कर रहे हैं ,साथ ही संस्था के शिक्षक सुरेंद्र ठाकुर व कमलेश नंदिनी कटरे ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मैनेजर की भूमिका का निर्वाह किया और बच्चों की सफलता में उनकी भी प्रेरणा रही, खिलाडिय़ों की सफलता पर जहां सिवनी जिले के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है वही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों को धारना विद्यालय परिवार के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी के के पटेल, जिला क्रीड़ाधिकारी जस्सी थॉमस, देवेंद्र ठाकुर ,प्रेम श्रीवास्तव ,कैलाश साहू मीनाक्षी मेश्राम, सुनील मर्सकोले, आशीष दीक्षित, योगेश पाठक आदि खेल प्रेमियों ने अग्रिम शुभकामनाएं दी है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!