WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल एवं विधायक दिनेश राय की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक जिला चिकित्सालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में जिला चिकित्सालय के बाहर वाहन पार्किंग स्टैण्ड की अनियमित्तओं को लेकर निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर में पार्क होने वाले वाहनों से ही पर्किंग शुल्क वसूल किया जाए। मरीजों को छोड़कर तत्काल वापस लौटने वाले वाहनों से किसी भी प्रकार शुल्क वसूल न हो। इसी तरह चिकित्सालय के गेट में की जा रही वसूली तत्काल रूप से बंद की जाए। इसी तरह एक्सरे रूम में सीपेज की समस्या एक सप्ताह के भीतर मरम्मत करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। इसी तरह बैठक में फर्मासिस्ट की नियुक्ति, आवश्यक दवाईयों के भण्डारण के साथ साथ अन्य जरूरी निर्माण एवं मरम्मत कार्य रोगी कल्याण फण्ड से कराए जाने की अनुशंसा की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!