छपारा यशो:-28 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अजीमुश्शान जुलूस निकला गया बड़ी शानो -शौकत के साथ ईद मिलादुन्नबी जुलूस छोटी मस्जिद अखाड़ा चौक से निकला और शहर का ग्रस्त करते हुए चमारी चौगडा से बाजार चौक होते हुए बस स्टैंड फिर संजय कॉलोनी तक जुलूस में लगभग 5 हजार लोगों ने शिरकत किया मरहबा सल्लेअला अजीमुश्शान शहंशाह की मिलाद पर बड़े अदबो एहतराम के साथ शहर का गस्त करता हुआ वापस अखाड़ा चौक छोटी मस्जिद पहुंचकर मगरिब की नमाज के बाद लंगर खाना कराया गया साथ ही मस्जिदों में मिलाद खानी का कार्यक्रम रखा गया इन सारे कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की ईद मिलादुन्नबी के इस प्रोग्राम में शहर को बैनर झंडा तौरन से सजाया गया ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम का शहर में जगह-जगह इस्तकबाल किया गया पंडाल लगाकर मिष्ठान पानी की व्यवस्था किया गया कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश सिंह के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पुष्प बरसा कर गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी संजय कॉलोनी में लंगर खाना खिलाया गया युवाओं में ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम अजीमुश्शान शान शहंशाह के बड़े अदब और एहतराम के साथ नारे बुलंद किये इस अजीमुश्शान जुलूस को छोटी मस्जिद के इमाम शकीरा मौलाना साहब मार्गदर्शन कर रहे थे साथी बड़ी मस्जिद के इमाम नई मस्जिद के इमाम जामा मस्जिद के इमाम एवं बच्चे युवा बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए ।
Related Articles
सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल में मंत्रियों से की मुलाकात, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा
अगस्त 18, 2026
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सिवनी नगर पालिका में सीएमओ विवाद गरमाया, भुगतान रुके तो व्यवस्थाएं लड़खड़ाईं
अगस्त 18, 2026

