छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पार्षदों ने कहा नपा ने ठेकेदार को किया मनमाना भुगतान

समय पर नहीं हो रहा काम, कलेक्टर को लिखा पत्र

पार्षदों ने कहा नपा ने ठेकेदार को किया मनमाना भुगतान - Seoni News
पार्षदों ने कहा नपा ने ठेकेदार को किया मनमाना भुगतान

सिवनी यशो:- दलसागर तालाब में हो रहे फ्रुट ओवर ब्रिज के कार्य में ठेकेदार को मनमानी राशि का भुगतान करने एवं काम भुगतान की अपेक्षा में कम होने पर नगर पालिका के पार्षद राजेश राजू यादव, विजय मिश्रा गोलू पंडित एवं संजय भलावी ने आपत्ति व्यक्त की है और इस मामले में भ्रष्टाचार किये जाने का आरोप लगाते हुये समय अवधि में ठेकेदार द्वारा काम नहीं करने की जाँच करने की मांग की है ।
उल्लेखित पार्षदों ने जिला कलेक्टर को लिखे शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि दलसागर तालाब में निर्मित हो रहे फ्रुट ओवर ब्रिज का कार्य करने वाले ठेकेदार को नगर पालिका के वाऊचर नंबर 894 से 9788640 रूपये का भुगतान 29 अगस्त 2023 को कर दिया गया है जबकि ठेकेदार द्वारा वर्तमान में कुल काम का 40 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण नहीं किया गया है । ठेकेदार को कार्य से अधिक भुगतान पर पार्षदों ने अनावश्यक उपकृत करने का आरोप लगाया है और इसे गंभीर किस्म का भ्रष्टाचार होने की बात कही गयी है ।
पार्षदों ने कहा कि इस कार्य की अवधि 06 माह थी जिसका समय पूर्ण होने में मात्र एक का समय शेष है परंतु आज दिनांक तक पचास प्रतिशत कार्य भी पूर्ण नहीं हुआ है और निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण होना संभव नहीं है । पार्षदों का कहना है कि दलसागर तालाब शहर का प्राचीन तालाब है जहाँ अनेक धार्मिक कार्यो का विसर्जन भी होता है परंतु इस कार्य को करने वाली एजेंसी द्वारा जो हीला हवाली की जा रही है उससे शहर की जनता को परेशानी हो रही है ।
पार्षदों ने ठेकेदार को अधिक राशि का भुगतान करने एवं समयावधि में कार्य नहीं होने की जाँच की मांग की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button