छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची; कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे

सिवनी आनंद पंजवानी, केवलारी से ठाकुर रजनीश सिंह, बरघाट से अर्जुन सिंह काकोडिय़ा एवं लखनादौन से योगेंद्र बाबा कांग्रेस के प्रत्याशी

सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नवरात्रि के प्रथम दिवस ही कांग्रेस की ओर से भी पहली सूची जारी कर दी गई है। श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने सूची को अंतिम रूप देने के लिये दो दिनों तक इस पर मंथन किया ा। पार्टी सूत्र बताते हैं कि दिल्ली बैठक में कांग्रेस ने करीब-करीब सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। सिवनी जिले की चारों विधानसभा सीटो पर प्रत्याशी घोषित कर दिये गये है केवलारी विधानसभा से पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश को प्रत्याशी बनाया गया है तो सिवनी विधानसभा में कांग्रेस द्वारा नया प्रयोग किया गया है युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद पंजवानी को प्रत्याशी बनाया है वहीं बरघाट विधानसभा से विधायक अर्जुन काकोडिय़ा एवं लखनादौन से विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा को ही दोहराया गया है ।
यहाँ बता दे कि सिवनी विधानसभा से भाजपा ने वर्तमान विधायक दिनेश राय मुनमुन को प्रत्याशी बनाया है सिवनी विधानसभा में कांग्रेस 1990 से लगातार हार रही है । वहीं केवलारी विधानसभा में वर्तमान में भाजपा का कब्जा है पिछली बार कांग्रेस के ठाकुर रजनीश सिंह इस विधानसभा से हार गये थे और भाजपा के राकेश पाल सिंह ने जीत दर्ज की थी केवलारी विधानसभा में भाजपा ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है । बरघाट विधानसभा में कांग्रेस के अर्जुन सिंह काकोडिय़ा विधायक है यहाँ से 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी नरेश बरकड़े चुनाव हार गये थे । विधानसभा चुनाव 2023 के लिये भाजपा ने यहाँ से पूर्व विधायक कमल मर्सकोले को प्रत्याशी घोषित किया है, कमल मर्सकोले दो बार इस विधानसभा से चुनाव पहले जीत चुके है 2018 में भाजपा ने उन्हें पहले प्रत्याशी घोषित किया था और नामांकन भरा भी गया था परंतु भाजपा ने अंतिम क्षणों में प्रत्याशी बदल दिया था और नरेश बरकाड़े को अधिकृत प्रत्याशी बना दिया था इससे बरघाट विधानसभा में भाजपा में भारी आक्रोश की स्थिती रही और भाजपा की हार हुई तथा कांग्रेस के अर्जुन काकोडिय़ा चुनाव जीत गये थे । इस बार भाजपा ने अपनी पहली सूची में कमल मर्सकोले को प्रत्याशी घोषित कर दिया है । लखनादौन विधानसभा से कांग्रेस ने दो बार के विधायक योगेंद्र सिंह बाबा को प्रत्याशी बनाया है भाजपा ने यहाँ भी अपना प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button