Uncategorized

आम जनता का विश्वास भाजपा के साथ – अनिल

 

आम जनता का विश्वास भाजपा के साथ - अनिल - Seoni News
सिवनी यशो:-भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवाओं के हाथ मे ही देश का भविष्य है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर के जनमानस के बीच पहुंचें और अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। ताकि आगामी समय में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बन सके। केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी अनेकों योजनाओं लाभ लोगों तक पहुंचा है। आज लोगों का विश्वास बीजेपी के साथ है! इस आशय की बात उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री एवं सिवनी जिले के चुनाव प्रभारी अनिल राजभर द्वारा युवा मोर्चे के नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही गई।
उल्लेखनीय है कि, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले के नेतृत्व में सिवनी नगर के उत्तर मण्डल और दक्षिण मण्डल के तत्वाधान में नवमतदाता युवा सम्मेलन बाहुबली लॉन में आयोजित किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य पहली बार मतदान करने वाले युवाओ को भाजपा की विकासनीति पर संवाद करना है।

भाजपा ने विकास के नये आयाम गढ़ेे है – आलोक

इस सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। विकास और जनकल्याणकारी कार्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा सरकार ने युवाओ के हित के लिए अनेकों योजनाए बनाई हैं।

क्षेत्र की जनता केवल मतदाता नही, मेरा परिवार है – मुनमुन

सम्मेलन में सिवनी विधायक और भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि मुझ पर पार्टी ने पुन: एक बार विश्वास जताया है मेरी जिम्मेदारी है कि मैं संगठन और अपने साथी कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरूं जिले में पेंच नहर हो या मेडिकल कॉलेज की सौगात हों ऐसे अनेकों कार्य हुए हैं जिससे लोगों का विश्वास बीजेपी के प्रति बढा है। मैंने सिवनी को विधानसभा क्षेत्र की तरह नहीं एक परिवार की तरह माना और कार्य किया है भाजपा ने मध्य प्रदेश में विगत 18 सालों में लगातार सेवा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस मध्य प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है।

भाजपा की प्रचंड जीत हमारा लक्ष्य – युवराज

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले ने कहा यह हमारे लिए परिश्रम और परीक्षा का समय है। हमें जो जिम्मेदारी सौंप गई है उसे पर खरे उतरना है । प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत का जीत में हमें अपना सर्वस्व समर्पण भाव से सहयोग करना है। युवा मोर्चा ने पूरे जिले में युवा मोर्चा नवमतदाता सम्मेलन के माध्यम से युवाओ को भाजपा की सरकार की उपलब्धियां बताने का काम कर रहा है और वहीं 2003 के पहले का मध्यप्रदेश जो बीमारू राज्य था न सड़क थी न बिजली। आज के युवा ने 18 साल के भाजपा शासन देखा है जिसमे हमें इन सब मूलभूत आवश्यकताओं के लिए परेशान नही होना पड़ा।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि , इस सम्मेलन में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष द्वय अभिषेक दुबे एवं संजय सोनी, जिला मंत्री पीयूष दुबे,शुभम सिंह,राहुल पांडेय आदि युवाओ ने भी अपने वक्तव्य रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,विधानसभा विस्तारक दीपक,वरिष्ठ नेता ओम दुबे,जिला मंत्री सुश्री रानी बघेल प्रह्लाद पटेल,नरेन्द्र ठाकुर,गोपाल पवमे,आशीष सोनी, निरंजन मिश्रा,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयूर दुबे, जिला महामंत्री तुलेश डहरवाल,जिला उपाध्यक्षगणश्री शुभम राजपूत, राजा बघेल,चक्रेश ठाकुर,भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी खुशेन्द्र पवार,अमित पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष द्वय ऋषभ चौरसिया,भुनेश कुल्हाडेअखिलेश पांडेय,रितिक तिवारी,अंकित दुबे आदि उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button