सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा के कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आनंद पंजवानी का जनसम्र्पक उडैपानी मंडलम क्षेत्र में हुआ, लोगो से सम्र्पक करते हुये आनंद पंजवानी ने कहा कि जब से मुझे आप लोगों के आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है तब से ही विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी बार.बार यही कह रहे हैं कि वह नया लडक़ा है उसे अनुभव नहीं है वह क्या करेगा जबकि देश में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। यदि मेरी पार्टी ने युवा शक्ति के रूप में मेरे ऊपर विश्वास किया है तो माननीय को परेशानी क्या है उन्हें युवाओं से दिक्कत क्या हैघ् जबकि स्वामी विवेकानंद ने भी कहा है कि युवा वह शक्ति है जो देश की दशा और दिशा बदल सकती है लेकिन माननीय को युवाओं से क्यों तकलीफ हैए यह स्पष्ट करना चाहिए। वह बार.बार कहते हैं कि मुझे अनुभव नहीं है मेरे साथ पूरी वरिष्ठ कांग्रेस जन का आर्शीवाद मिल रहा है मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहें है साथ ही युवाओं की पूरी टीम लगी हुई है। गांव.गांव में मुझे बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है मतदाताओं का मेरे प्रति प्यार और उत्साह देखकर मैं अभिभूत हॅू निश्चित रूप् से सिवनी विधानसभा की जनता परिवर्तन चाहती है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्ताशय की बात कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आनंद पंजवानी ने उड़ेपानी क्षेत्र में जनसंपर्क प्रारंभ करने के दौरान कहा। आनंद पंजवानी ने कहा कि जब मुझे बुजुर्ग महिलाएं मिलती है तो बड़े प्यार से मेरा माथा चूमती है और कहती है कि बेटा उन्होंने तो विश्वास तोड़ा है लेकिन तुम इस विश्वास को कायम रखना और क्षेत्र का विकास करना। बेटा तू आगे बढऩा लेकिन ऐसा कोई काम नहीं करना जैसे वह व्यक्ति करता था। आनंद पंजवानी ने कहा की जिन लोगों ने पिछले चुनाव में उनकी गारंटी लिया था आज वही मूल भाजपाई गाडिय़ों से गांव.गांव घूमकर अपनी गलती का प्रायश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले चुनाव में चुनाव जीतने बड़े बड़े वादे किए गए थे लेकिन बीते अनेक वर्षो से वादे सिर्फ वादे बनकर रह गए। पिछले चुनाव में जो लोग सिवनी विधायक के साथ विकास के वादे के साथ प्रचार प्रसार करने घूमे थे। इस चुनाव में सभी ने प्रचार प्रसार करने व घूमने से मना कर दिया क्योंकि वह सभी इस बात को जानते है की उनके सामने किए गए वादे अधूरे हैं। यदि वह पुन प्रचार प्रसार करने जाते हैं तो वह जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पाएंगे इसलिए सभी लोगों नेसिवनी विधायक से किनारा करना शुरू कर दिया है। मातारानी के दरबार में माथा टेककर किया जनसंपर्क की शुरुवात
बुधवार को आनंद पंजवानी ने सिवनी शहर में विराजी माता रानी के लगभग सभी दरबारो में पहुंचकर माता टेका और नगर में जनसंपर्क करने की शुरूआत किया। आनंद पंजवानी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, पदाधिकारी और युवाओं के साथ शुक्रवारी चौक से महावीर टॉकीज, सुभाष पुतला, पानी की टंकी, सुनारी मोहल्ला, चौड़ा कुआं होते हुए नेहरू रोड पहुंचे यहां से वह गिरजाकुंड से छोटी पुलिस लाइन, दुर्गा चौक, बीरबल अग्रवाल के सामने से होते हुए दादू मोहल्ला, माता दिवाला मंदिर पहुंचे यहां से मठ मंदिर, इलाहाबाद बैंक से पुराना रेलवे स्टेशन होते हुए नागपुर रोड गंज से छिंदवाड़ा चौक, शनि मंदिर रोड क्रॉस कर दुर्गा सेठ के सामने से फिल्टर चौक छिंदवाड़ा चौक से महावीर मढिय़ा, दादू धर्मशाला से होते हुए शंकर मडिया, बस स्टैंड, लक्ष्मी नारायण मंदिर तक जनसंपर्क करते हुए माता रानी के दरबार में हाजिरी दिया। इस अवसर पर आनंद पंजवानी को नगर के वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं एवं युवाओं ने अपना आशीर्वाद दिया।
आज जनसम्र्पक करने इन गांवो में पहुंचे युवा प्रत्याशी आनंद पंजवानी ने गौशाला बंजारी पंहुचकर मॉ बंजारी का पूजन अर्चन कर अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया जो बरेलीपार, कंजई, गेहरूटोला, झीलपिपरिया, खमरिया, ईंदावाड़ी, चुरनाटोला, मुंडरई, मेहराखापा, रिझाईटोला, मिर्चीटोला, पाथरफोड़ी, करकोटी, विजयपानीखुर्द, उड़ेपानी, डुंगरिया, चीचबंद, छिंदबर्री में जनसम्र्पक किया गया जनसम्र्पक में वरिष्ठ कांग्रेस जन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, विभाग,प्रकोष्ठ, मोर्चा संगठन, मंडलम, सेक्टर, बूथ बीएलए सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें



