सिवनी यशो:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिवनी के कार्यालय में गत बुधवार को 1 बजे से भारतीय किसान संघ ने तीन जिलों के अध्यक्ष महामंत्री एवं तहसील अध्यक्ष महामंत्रियों की बैठक का आयोजन किया था ।जिसमे सिवनी जिला कार्यकारिणी सहित बालाघाट सिवनी एवं छिंदवाड़ा जिले से लगभग एक सैकड़ा भारतीय किसान संघ पदाधिकारीयो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।सभी महाकोशल प्रांत ,जिला, तहसील कार्यकारणी ने एक सुर में 50,000 (पचास हजार ) किसान सदस्यों को सदस्यता अभियान से जोडऩे का संकल्प लिया है । आयोजित बैठक में महाकौशल प्रांत संगठन महामंत्री श्री भरत पटेल जबलपुर अजय शुक्ला करणीय कार्यकारणी महाकौशल प्रांत एवं बालाघाट अध्यक्ष चावले जी सिवनी अध्यक्ष रणजीत सिंह बघेल व छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष मेर सिंह चौधरी के अलावा तीनों जिलों के महामंत्री उपस्थित हुए इनके अलावा जिले की तहसीलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्यों ने बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई ।आयोजित बैठक में तीनों जिलों की कृषि संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें बालाघाट जिले से सिंचित भूमि को अशिंचित एवम आसिंचित भूमि को सिंचित भूमि राजस्व रिकार्ड में दर्ज होना बड़ी त्रुटि के रूप में देखी जा रही है। जिले में पदासीन अधिकारी किसानों की समस्याओं ,ज्ञापनों पर अभद्र व्यवहार व भाषाओं का प्रयोग करने का मामला गरमाया ।कुछ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा देश के पालन हार किसानो को गुंडा करार देना किसान हित में न होना बताया गया। जो भारतीय किसान संघ को नामंजूर है ।वही सिवनी जिले में नहर सुधार पर्याप्त कृषि बिजली न मिलना ,बीमा राशि , धान तुलाई में भ्रष्टाचार सहित समय पर बिजली,पानी,खाद की व्यवस्था प्रशासन को करनी चाहिए ।जबकि छिंदवाड़ा जिला ने बताया कि सरकार द्वारा मक्का खरीदा जाना किसान हित में है । कुल मिलाकर तीनो जिलों की मुख्य समस्याओं में पर्याप्त 16 घंटे अनकट कृषि बिजली, समय पर पर्याप्त नहर का पानी ,खाद, बीज की उपलब्धता होनी चाहिए ताकि किसान उन्नति की राह पकड़ सके ।
वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए बताया की भारतीय किसान संघ मात्र शक्ति को अधिक से अधिक जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करेगा ।जिसमे बालाघाट जिले की खेलन सहारे ने महिलाओं को अधिक कैसे जोड़े पर अपने विचार प्रगट किए ।वही छिंदवाड़ा जिले के मेरे सिंह चौधरी ने किसान संघ की उपलब्धियों को किसानों तक पहुंचाते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाने का मंत्र दिया ।तो भरत पटेल जबलपुर द्वारा सदस्यता अभियान को सक्रियता,यशस्वी, और प्रभावी रूप से करने सहित निर्धारित लक्ष को समूल पूर्ण करने की आशा प्रगट की गई है ।
अंत में सिवनी जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह बघेल ने सभी का आभार प्रगट करते हुए निर्धारित लक्ष को समय पर पूर्ण करने का संकल्प के साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।



