WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

छल कपट और झूठे वायदों से सत्ता हथियाना चाहती है कांग्रेस – त्रिवेदी

सिवनी यशो:-जनसेवा और विकास सदैव भाजपा का लक्ष्य रहा है। हमने सत्ता के माध्यम से प्रदेश के सर्वागीण विकास साथ ही सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा से जोडने के लिये जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से उनका लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इसके विपरीत कांग्रेस छल, कपट और झूठे वायदों के साथ फिर से सत्ता हथियाना और प्रदेश को चिमनी युग की ओर ढकेलने का सपना देख रही है।
उक्ताशय की बात भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा कही गई। श्री त्रिवेदी ने कहा कि, कांग्रेस ने झूठे वायदे कर के 2018 में प्रदेश में सरकार जरूर बना ली मगर उसके बाद प्रदेश की जनता पर कहर ढाने का कार्य किया। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी ही नही कि बल्कि एक कदम आगे चलकर लूट, अपराध और उद्दंडता का तांडव मचा दिया।

कांग्रेस को बेहतर पहचानती है जनता

श्री त्रिवेदी ने कहा कि, कांग्रेस के कारनामों का परिणाम यह हुआ कि, लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपडा साफ हो गया। यही नहीं कांग्रेस की हरकतों से तंग आकर कांग्रेस के वफादार साथियों ने कांग्रेस से किनारा कर लिया फलस्वरूप प्रदेश में पुन: भाजपा की जनकल्याणकारी सरकार की वापसी हुई। अब 2023 के चुनावों में कांग्रेस फिर से जिन झूठे वादों और खोखले नारों के साथ चुनावों में उतरी है उसे प्रदेश की जनता भलीभांति समझ चुकी है।

वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेसी घरों में दुबके रहे

श्री त्रिवेदी ने कहा कि, कांग्रेस जन सेवा का ढोंग किस तरह करती है इसका उदाहरण कोरोना कल में तब देखने को मिला जब कांग्रेसी पीडि़तों की मदद करने के बजाय घर में दुबककर बैठ गए। इसके विपरीत भाजपा ने वैश्विक संकट कोरोना काल में सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकत्र्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर मानव जीवन बचाने के पूरी क्षमता के साथ प्रयास किया । स्वास्थ्य सेवाएँ सुधारने के लिये करोड़ो रूपये की मदद प्रदान की और जगह जगह स्वास्थ्य शिविर लगाये, आक्सीजन के सिलेंडर,जीवन रक्षक दवाईयाँ उपलब्ध करायी । जहाँ घरों में राशन, सब्जी और आवश्यक सामग्री पहुँचायी वही यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को भी भोजन और साधनों की उपलब्धता दी,हमारे जिले के छात्र बाहर थे उन्हें सुरक्षित लाने के लिये व्यवस्थाएँ दी।

भाजपा ने समर्पित भाव से की सेवा

भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व में भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकत्र्ता कारोना काल में अपने – अपने स्तर पर सेवा में जुटे रहे। भाजपा की सरकारों के साथ हमारे सांसद, विधायकगण सेवा करते हुये दिख रहे थे तो कांग्रेसी उस विपरीत परिस्थिती में भी केवल घर में बैठकर आरोप लगाते रहे और जनता को भयभीत करने में अपनी ताकत लगाते रहे । जिसके लिये कांग्रेस को बुद्धिजीवियों ने मीडिया के माध्यम से जमकर लताड़ भी लगाते रहे है ।

सिवनी विधायक का मजाक उड़ा कर कांग्रेस निर्लज्जता का परिचय दे रही है

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन स्वयं अस्पतालों में पहुँचकर मरीजो की चिंता करते रहे घर घर राशन पहुँचाने का करते रहे । उस भयावह परिस्थिती में अनेक मृतको के परिजन अग्रि संस्कार भी सही तरीके से नहीं कर पाये। अनेक शव अध जले रह गये, अस्थियाँ नहीं उठायी जा सकी। ऐसे मृतको की अस्थियों का संचय सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कर उनका विधिवत उन्हें नदियों में प्रावाहित किया। विधायक द्वारा ऐसे अज्ञात व्यक्ति का तर्पण पितृमोक्ष अमावस्या में किया जिसका कांग्रेसी मजाक उड़ा कर अपनी निर्लज्जता का परिचय तो दे ही रहे हैं बल्कि, पीडि़त जनों की भावनाओं, आस्थाओं और उनके धार्मिक रीति रिवाजों का भी उपहास उडाने का अपराध भी कर रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!