छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आज दिनेश राय मुनमुन की नामांकन रैली में शामिल होंगे प्रह्लाद पटेल

भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होगी नामांकन विशाल रैली, राशि लाँन में होगी आमसभा

सिवनी यशो:- केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का शुक्रवार 27 अक्टूबर को सिवनी आगमन हो रहा है । श्री पटेल की गरिममय उपस्थिती में सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन नामांकन फार्म विशाल नामांकन रैली के साथ जमा करेंगे । इसके पश्चात श्री पटेल राशि लाँन में एक आमसभा को संबोधित करेंगे । इस आमसभा के पश्चात श्री पटेल लखनादौन विधानसभा के धनककड़ी में भाजपा प्रत्याशी विजय उईके के समर्थन में आम सभा लेंगे ।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने जिले के समस्त वरिष्ठ नेताओं, कार्यकत्र्ताओं, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं से विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल पदाधिकारियों, बूथ समितियों के पदाधिकारियों पन्ना समितियों एवं कार्यकत्र्ताओं तथा आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन रैली में शामिल होकर भाजपा की इस नामांकन रैली को एवं इसी प्रकार धनककड़ी में आयोजित आमसभा को सफल बनाने की अपील की है ।
उक्ताशय की जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम देते हुये बताया कि विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय द्वारा इस नामांकन रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की गयी है और बताया है कि सिवनी विधानसभा से प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन की नामांकन रैली के लिये समस्त भाजपा के पदधिकारी और कार्यकत्र्ता तथा आमजन 27 अक्टूबर दिन शुक्रवार को प्रात: 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय में एकत्रित होंगे,जहाँ भारत माता का एवं पार्टी के पितृ पुरूष डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यापर्ण कर भाजपा प्रत्याशी की यह नामांकन रैली भााजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर सिंधिया चौक, गांधी भवन से गणेश चौक, छोटा मिशन स्कूल, शुक्रवारी, नेहरू रोड, नगर पालिका चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, पोस्ट आफिस से होकर कलेक्ट्रेड पहुँचेगी जहाँ भााजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ अपना नामांकन फार्म जमा करेंगे ।
नामांकन फार्म जमा होने के पश्चात यह नामांकन रैली राशि लाँन पहुँचकर आमसभा में परिवर्तित हो जायेगी । राशि लाँन में केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल आम सभा को संबोधित करेंगे ।
राशि लाँन की आमसभा के पश्चात श्री पटेल धनककड़ी में लखनदौन से भाजपा प्रत्याशी विजय उईके के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे । धनककड़ी की आमसभा को में विधानसभा क्षेत्र में निवासरत जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी, बूथ समितियाों एवं पन्ना समितियों के पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button