क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

स्मैक पावडर के साथ पकड़ाए जिले के चार आरोपी, हुई जेल

स्मैक पावडर के साथ पकड़ाए जिले के चार आरोपी, हुई जेल

सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह भा.पु.से. के द्वारा विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग अन्तर्राज्यीय थानो की सीमा पर एसएसटी और बहुविभागीय टीम के द्वारा लगातार वाहन चैकिंग करने के निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

उक्त आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी. डी. शर्मा, एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्ग दर्शन में थाना कुरई के द्वारा दिनांक 24/10/2023 को मेटेवानी आरटीओ चैकपोस्ट पर नागपुर की ओर से आ रही वाहन स्वीफ्ट कार क्र .MP 22 ZB 7863 की चैकिंग के दौरान 13 ग्राम स्मैक पावडर जिसकी कीमत 50000/रू का एवं वाहन कार क्र. MP 22 ZB 7863 को जप्त किया गया।
कार में सवार व्यक्ति (1) हर्ष सनोडिया उम्र 23 साल निवासी भैरोगंज सिवनी, (2) विश्वास उइके उम्र 24 निवासी मोहगांव सड़क, (3) विवेक सिंह बघेल उम्र 20 साल निवासी लूघरवाड़ा सिवनी (4) हर्ष वरकड़े उम्र 21 निवासी खंडासा सिवनी के विरूध्द धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उल्लेखनीय भूमिका- (1) लक्ष्मण सिंह झारिया थाना प्रभारी कुरई, (2) उप निरी. राजेश शर्मा, (3) प्रआर.209 सत्यकुमार इनवाती, (4) प्रआर.568 महेन्द्र परतेती, (5) आर.626 अविनाश पाण्डे, (6) आर.762 बालचंद नगरधने, (7) आर.68 उमाकांत डहाके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button