छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विशाल नामांकन रैली के साथ दिनेश राय ने किया नामांकन जमा

 

विशाल नामांकन रैली के साथ दिनेश राय ने किया नामांकन जमा - Seoni News
सिवनी यशो:- भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनुमन की विशाल नामंकन रैली भारत माता एवं पार्टी के पितृ पुरूषों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के नेतृत्व में प्रारंभ हुई । रैली में सिवनी बालाघाट सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, जिला चुनाव प्रबंधन संयोजक वेद सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन बाझल, सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल विधानसभा क्षेत्र के समस्त जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनसमुदाय शामिल हुआ ।

नामंाकन रैली भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर, गांधीभवन, गणेश चौक, शुक्रवारी, नेहरूरोड, नगरपालिका चौक होते हुये कलेक्ट्रेड पहुँची । नामांकन रैली का जगह जगह स्वागत सत्कार हुआ । नगर उत्साही जनों ने रैली पर जेसीबी मशीन के ऊपर चढ़कर पुष्प वर्षा की । रैली गरिमा के साथ नगर में भ्रमण करते हुये कलेक्ट्रेड पहुँची जहाँ प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन फार्म जमा किया । इसके पश्चात रैली राशी लाँन पहुँची जहाँ केन्द्रीय मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाया को संबोधित किया ।

विशाल नामांकन रैली के साथ दिनेश राय ने किया नामांकन जमा - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button