कार्यक्रम में दिनेश राय मुनमुन ने अपनी बात रखते हुये कहा कि उन्होंने जनता को भगवान माना है और सेवा में कोई कमी नहीं रखी और आगे भी करते रहूंगा कांग्रेस के दुस्प्रचार में नहीं आये यह मुसीबत में काम नहीं आते और सत्ता प्राप्त कर जनता को परेशान करने का काम करते है । श्री राय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जितना विकास उनके कार्यकाल में हुआ वह कांग्रेस करने की सोच भी नहीं सकती । श्री राय ने कहा कि कांग्रेस कैसा विकास करते है यह आप सबने कांग्रेस की 18 माह की सरकार में देखा है विकास के नाम कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में 6 मंजिला कार्यालय बना लिया उद्योग के नाम तबादला उद्योग प्रारंभ किया । कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने, बेरोजगारों को भत्ता देने का वायदा किया था परंतु सरकार बनने के बाद सबको ठग लिया और कहा कि खजाना खाली है परंतु भाजपा की सरकार आयी तो कांग्रेस ने जो योजनाएँ खजाना खाली होने की बात कहकर बंद कर दी थी वे चालू भी कर दी और छात्राओं को स्कूटी, लैपटाप प्रदान किये इसके साथ ही किसानों का ऋण माफ कर दिया और लाड़ली बहनों को हर माह 1250 रूपये दे रहे है । श्री राय ने कहा कि शिवराज जी इतनी कल्याण कारी योजनाएँ चला रहे है खजाना फिर भी खाली नहीं हुआ परंतु कांग्रेस के सत्ता में आते ही खजाना खाली हो जाता है । इसििलये आप सब भाजपा की सरकार बनाये मोदी जी है खजाना प्रदेश का कभी खाली नहीं होगा ।
श्री राय ने कहा कि कांग्रेसी अडंगेबाजी करते है जिसके कारण अनेक काम प्रभावित हो रहे है उन्होंने कोरोना काल में किये काम की चर्चा की और कहा कि वह कत्र्तव्य था परंतु कांग्रेसी उसका उपहास उड़ा रहे है यह कांग्रेस की मानसिकता है कि वह हमारी धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाती है । राय ने आदिवासी गौरव से जुड़े कार्यो का उल्लेख भी किया औ कहा कि सिवनी के विकास में कोई नहीं आयेगी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी आप सभी ने जो मुझे स्नेह दिया है वह मेरा संबल है, मेरी पंूजी है 17 नबंबर को कमल की बटन दबाकर भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लेकर जाये और अपने क्षेत्र में भाजपा की विकास के संकल्प को जनता को बताये ।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, बालाघाट सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, जिला चुनाव प्रबंधन संयोजक बेदसिंह ठाकुर, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन बाझल, सिवनी विधानसभा के प्रभारी संतोष अग्रवाल, ओम दुबे, राजेश उपाध्याय, प्रदीप राय, धीरसिंह भलावी, महताप सिंह, नरेन्द्र ठाकुर, श्रीमती आरती शुक्ला, मयुर दुबे, सुदामा गुप्ता नरेन्द्र टांक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके,युवा मोर्चा अध्यक्ष युवराज राहंगडाले, सुश्री रानी बघेल, जयदीप ठाकुर, वंदना बैस, विधानसभा क्षेत्र के मंडल गण , सिंवनी नगर मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी एवं अभिषेक दुबे सहित अनेक जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकाारी, कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।



