छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश की सुमावली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह के विरूद्ध कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है । जानकारी के अनुसार सुमावल विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी अजब सिंह ने उपचुनाव के समय अपने रिश्तेदार मोहनलाल कुशवाहा से तीन लाख रूपये उधार लिये थे और इस राशि को वापिस करने के लिये चेक दिया था परंतु निर्धारित तिथि में जब चेक बैंक में लगाया गया तो चेक वाऊंस हो गया । कोर्ट इस मामले में अजब सिंह के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है इस वारंट से कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
उपचुनाव के समय अजब सिंह ने अपने रिश्तेदार मोहनलाल से तीन लाख रूपये उधार लिये थे जिसे वापिस करने के लिये आगामी तिथि का चेक दिया गया था परंतु जिस तिथि के लिये चेक दिया गया था उस तिथि पर चेक बैंक में लगाया और वह बाउंस हो गया । मोहनलाल ने अजब सिंह से इस संबंध में कई बार चर्चा की और अपने पैसे मांगे तो अजब सिंह ने विधायकी का रौब दिखाया और मना कर दिया जिस पर मोहनलाल ने पहले लीगल नोटिस दिये और बाद में कोर्ट में केस लगा दिया । चेक बाउंस और जालसाजी के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी देशना जैन की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अजब सिंह को 8 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया गया है।
इस मामले में प्रकरण के फरियादी ने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षेत्र में प्रचार करते घूम रहे आरोपी कुशवाह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए।
ं फरियादी ने निर्वाचन अधिकारी को भी एक पत्र लिखा है। जिसमें उसने गिरफ्तारी की मांग की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button