खेलछिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलविचारव्यापारसिवनीहेल्थ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 05 नवंबर को आएंगे सिवनी

भाजपा जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने किया स्थल निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 05 नवंबर को आएंगे सिवनी - Seoni News

सिवनी 02 नवबंर 2023- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगामी 05 नवंबर को सिवनी दौरा प्रस्तावित है । प्रधानमंत्री जी सिवनी नगर की जगदम्बा सिटी के पास के ं क्षेत्र के भाजपा में विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल आमसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की यह विशाल आम सभा जिला मुख्यालय की जगदंबा सिटी के पास वाले मैदान में 05 नवंबर को प्रात: 10:00 बजे होगी
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, वरिष्ठ नेता, नरेश दिवाकर,अशोक तेकाम, भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया,उपाध्यक्ष प्रदीप राय, आनंद शर्मा, लालू राय, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला आशीष मानाठाकुर, शुभम राजपूत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियोंं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी सिवनी में जनसभा के दौरान भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा को संबोधित करेंगे । इस प्रस्तावित कार्यक्रम में जिले की चारों विधानसभाओं सहित 13 विधानसभाओं के प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने जिले के समस्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं बूथ समितियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री जी के इस कार्यक्रम के लिये अपने क्षेत्र में सभी के घर घर जाकर पीले चाँवल के माध्यम से आमंत्रण दें और आमजनता से आग्रह करें कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हो ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button