छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

महिलाओं ने नगर में किया जनसंपर्क- कहा भाजपा महिलाओं को सम्मान देती है

 

महिलाओं ने नगर में किया जनसंपर्क- कहा भाजपा महिलाओं को सम्मान देती है - Seoni News
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सम्मान और आर्थिक संपन्नता प्रदान करने के लिये मातृशक्ति कल्याण की अनेक योजनाएँ बनायी है और इन योजनाओं का हर वर्ग की महिलाएँ को लाभ प्राप्त हो रहा है । प्रदेश की शिवराज सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक घर में पहुँच रहा है । प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार महिलाओं के हित में है केवल इस बार ही नहीं हर बार भाजपा सरकार को लाने के लिये हमारे प्रयास रहेंगे ।
प्रकार की बात सिवनी नगर में भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा नेत्रियों ने आज सिवनी नगर के विभिन्न वार्डोा में जनसंपर्क करते हुये भाजपा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन के लिये समर्थन मांंगा । मातृशक्ति ने बड़े उत्साह के साथ नगर के वार्डो में जनसंपर्क किया और कहा कि यह चुनाव महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी के समर्थन के लिये तो है ही इसके साथ ही देश की तरक्की और सनातन की भावनाओं का सम्मान करने वाली पार्टी को मजबूत करने के लिये महत्वपूर्ण है ।
भाजपा के समर्थन में जनसंपर्क के लिये नगर में निकली महिलाओं ने घर घर जाकर बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारी सम्मान को अपने 20 वर्षीय कार्यकाल में जो कार्य किये है उसकी कांग्रेस पार्टी से उम्मीद नहीं की जा सकती । लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटियों को स्कूल जाने के लिये साईकिल, उच्च शिक्षा के लिये आर्थिक सहयोग सहित अन्य योजनाओं ने कन्या को बोझ नहीं सौभाग्य में बदलने का ऐतिहासिक काम किया है उसके साथ ही मातृशक्ति को 1250 रूपये प्रतिमाह देने की योजना से आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है ।
महिलाओं ने नगर के वार्डो में व्यापक जनसंपर्क किये इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल रही । महिला मोर्चा एवं जिला भाजपा की नेत्रियों के साथ भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन की पत्नि श्रीमती राय एवं परिवारिक महिलाएँ उपस्थित रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button