छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लक्ष्मी नारायण मंदिर में पाँच दिवसीय दीप महोत्सव का कार्यक्रम

पंच दिवसीय कार्यक्रम प्रात: 06 बजे से प्रारंभ होंगे और रात्रि के समय आरती के पश्चात दीपदान
10 तारीख को धनतेरस ( धन्वन्तरी का पूजन )
11 तारीख को चतुर्दशी यम पूजन
12 तारीख महा लक्ष्मी (दीपावली पूजन )
13 तारीख भगवान् का पूजन अर्चन
14 तारीख अन्नकूट नगर भोज

सिवनी यशो:- प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी दीपोत्सव का कार्यक्रम लक्ष्मी नारायण मंदिर में रखा गया है । जिसमे प्रतिदिन भगवान् लक्ष्मी नारायण का 1008 वस्तुओ से सहस्त्रार्चन और विशेष पूजन होगा । जिसमें सभी भक्त सम्मिलित होकर धर्मं लाभ कमा सकते है ढ्ढ दीपोत्सव का पूजन लक्ष्मी नारायण के प्रधान पुजारी हेमंत त्रिवेदी एवं सहयोगी ब्राम्हणों द्वारा किया जायेगा । लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष लक्ष्मी नारायण मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है जिसमे मंदिर को अच्छी तरह सजाया जाता है एवं भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है जिसे देखने दूर – दूर से लोग आकर दर्शन लाभ प्राप्त करते है एवं उनकी मनोकामनाए पूर्ण होती है। जिसमे प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से भगवान लक्ष्मी नारायण का नित्य पूजन, 7:30 से 9:30 तक भगवान् का सहस्त्रार्चन ,दीपदान ,आरती एवं प्रसाद वितरण होगा । सायंकाल 6 बजे दीपदान एवं 7 बजे से भगवान् की महा आरती एवं प्रसाद वितरण होगा ।
12 तारीख को दीपावली के दिन माँ महालक्ष्मी का विशेष पूजन होगा तथा रात्रि में दीपोत्सव कार्यक्रम आप सभी के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा । 14 तारीख को लक्ष्मी नारायणमंदिर में अन्न कूट का कार्यक्रम है जिसमे पूरे नगर का नगर भोज रखा गया है । जिसमे सभी भक्त आकर भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकते है । मंदिर समिति सभी से मंदिर आकर भगवान् का पूजन अर्चन कर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह करती है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button