छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस ने पेंच के नाम पर ठगा, भाजपा ने दिया उपहार – दिनेश राय

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने मुंगवानी मंडल के मतदाता बंधुओं से लिया आशीर्वाद

 

कांग्रेस ने पेंच के नाम पर ठगा, भाजपा ने दिया उपहार - दिनेश राय - Seoni News
सिवनी यशो:- क्षेत्र के किसानों को कांग्रेस ने कितना ठगा है यह इस क्षेत्र के किसानों से बेहतर कौन जान सकता है यदि कांग्रेस पार्टी ईमानदारी से किसानों की चिंता कर लेती है और इस क्षेत्र में सिचाई के लिये महत्वाकांक्षी पेंच परियोजना को अपने कार्यकाल में स्वीकृति दे देती तो सिवनी विधानसभा का यह क्षेत्र आर्थिक समृद्धि में किसी से पीछे नहीं रहता परंतु पेंच परियोजना के नाम पर कांग्रेस इस क्षेत्र के किसानों को ठगते रही और उनसे वोट लेती रही। यह बात सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने गुरूवार को मुंगवानी मंडल क्षेत्र के चुनावी जनसंपर्क के दौरान आमजनों को संबोधित करते हुये कही। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने प्रात: 09:00 बजे भाजपा मंडल मुंगवानी अंतर्गत आने वाले ग्राम जैतपुरकलां से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करते हुए ग्राम कमकासुर, नैनपार, किसनपुर, ठरकाखेडा, मडवा, ढाना, हथनापुर, पिपरिया, कन्हरगावं, जाम, पांजरा, पायली, हिनोतिया, रनबेली, मनोरी, छिन्दग्वार एवं ग्राम मारबोडी मे सघंन जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि परियोजना को लेकर अनेक बार किसानों ने आंदोलन भी किये परंतु किसानों की बात कांग्रेस ने नहीं सुनी परंतु प्रदेश में किसान हितैषी भाजपा की सरकार बनते ही पेंच परियोजना को केवल स्वीकृति ही नहीं बल्कि हजारों करोड़ रूपये का बजट देकर क्षेत्र के खेतों में युद्ध स्तर पानी पहुँचाया गया। क्षेत्र सिंचाई की सुविधाओं से खुशहाल बने इसके लिये और जो भी प्रयास किये जा सकते है वह किये जायेंगे। विधानसभा क्षेत्र की एक एक इंच भूमि सिंचित होगी।  दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि सिंचाई सुविधाओं के साथ पर्याप्त बिजली, अच्छी सड़के, बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाएँ, शिक्षा की सुविधाजनक व्यवस्थाएँ भाजपा की सरकार ने पूरी चिंता के साथ प्रदान की है और क्षेत्र का विकास जनमानस देख रहा है। विकास की गति निरंतर जारी रहे इसके लिये आप सब भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी मतदान करें।उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को संबल प्रदान करने भाजपा ने जो ऐतिहासिक कदम उठाये है वे अवरूद्ध न हो इसके लिये भाजपा की जीत सुनिश्चित करें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण बंधुओं की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button