मुख्यमंत्री की आमसभा
सिवनी 10 नबंबर 2023 :- सिवनी जिले की केवलारी एवं बरघाट विधानसभा में प्रदेश के यशस्वाी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 11 नवंबर दो जनसभा को संबोधित करेंगे ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुये बताया गया है कि आज शनिवार 11 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री चौहान केवलारी विधानसभा के पलारी तिगड्डा डूंडासिवनी में दोपहर 3:00 बजे भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे । इसके पश्चात सायं 4:30 बजे बरघाट विधानसभा के सड़क मोहगांव में भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे ।
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों एवं बूथ समितियों से कार्यक्रम में अधिक से संख्या में जनसमुदाय को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश दिये है तथा आमजनता से प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की आमसभा में अधिक से संख्या में उपस्थिती की अपील की है ।



