खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनव्यापारसिवनीहेल्थ

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के खिताब को अपने नाम कर लिया


ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के खिताब को अपने नाम कर लिया - Seoni News

सिवनी यशो:- ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप के खिताब को छठी बार अपने नाम किया है।
ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की ओर से 137 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, मार्नस लाबुशेन 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मिले 241 रन के लक्ष्य को 43 ओवर में हासिल किया। 

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के फाइनल में भारत को हरा दिया है। उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को खिताबी मुकाबले को छह विकेट से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए।

विश्व कप का क्रिकेट के फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे देश के साथ सिवनी में भी क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह रहा है हर कोई क्रिकेट के बारे पूछते रहे और अनेक क्रिकेट प्रेमी टी व्ही एवं मोबाईल से चिपके रहे तो कुछ स्थानों पर क्रिकेट के लाइव प्रसारण को सामूहिक रूप से देखने के लिये प्रोजेक्टर लगाये गये जिला कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यालय में सीधा प्रसारण देखने के लिये विशेष व्यवस्थाएँ की । पूरे देश ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे महा मुकाबले को बड़ी दिलचस्वी के साथ देखा । ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 ओवर में 241 रन बनाने हैं।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के फाइनल में 240 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम को जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य बना है। भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन पांच खिलाडिय़ों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रवींद्र जडेजा नौ, मोहम्मद शमी छह, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल चार-चार रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह एक रन ही बना पाए। मोहम्मद सिराज नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button