छिंदवाड़ाबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

शांतिपूर्ण मतदान के लिए भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले ने किया धन्यवाद ज्ञापित

बरघाट यशो:- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की शुक्रवार को संपन्न हुए शांतिपूर्ण मतदान के लिए बरघाट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले (पूर्व विधायक) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विधानसभा चुनाव हेतु नियुक्त बरघाट विधानसभा मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह ठाकुर ( जिला सह मीडिया प्रभारी) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कमल मर्सकोले ने कहा कि लोकतंत्र के इस महान यज्ञ में मतदाताओं ने जो उत्साह प्रदर्शित किया है निश्चित ही जागरूकता का परिचय है, मतदाताओं के द्वारा मतदान के इस उत्साह हेतु में बरघाट विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।
राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व विधायक कमल मर्सकोले ने कहा कि सर्वाधिक मतदान के लिए बरघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने इस चुनाव में बढ़कर भाग लेकर अपने मतों का प्रयोग किया। जिले की सभी सीटों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन निर्वाचन आयोग की टीम के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं।
श्री मर्सकोले ने कहा कि प्रदेश में हुए सर्वाधिक मतदान से यह स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश में फिर इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button