सिवनी यशो:- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वैष्णोदेवी धाम सीलादेही सिवनी में अन्नपूर्णा महोत्सव मनाया जा रहा है अन्नपूर्णा महोत्सव धनतेरस से प्रारंभ होकर कार्तिक पूर्णिमा के दिन तक चलता है कार्तिक पूर्णिमा २७ नवंबर के दिन हवन, पूजा, मां अन्नपूर्णा देवी को ५६ भोग, महाप्रसाद में (दाल बाफले) वितरण और क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वैष्णोदेवी धाम की आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है ।





