छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

मोनिका बट्टी के सूने मकान में चोरी का खुलासा, लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

ताला तोड़कर छत के रास्ते घर में घुसे थे आरोपी, जेवर और नकदी नहीं मिली तो 32 बोर रिवाल्वर व 10 कारतूस चुरा ले गए

मोनिका बट्टी के घर से रिवाल्वर चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Chhindwara 10. September 2026
छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा में भाजपा नेत्री मोनिका बट्टी के सूने किराए के मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर छत के रास्ते अंदर प्रवेश किया था।

घर में जेवरात और नकदी नहीं मिलने पर आरोपियों ने दीवान पलंग में रखी मोनिका बट्टी के नाम की लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर और कवर में रखे 10 राउंड कारतूस चोरी कर लिए थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस बरामद कर लिए हैं। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

भोपाल में रह रही थीं मोनिका बट्टी

पुलिस के मुताबिक, अमरवाड़ा के वार्ड नंबर 06 निवासी प्रार्थी महीपाल सिंह ठाकुर ने थाना अमरवाड़ा में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार किराए का मकान वर्तमान में सूना था, क्योंकि मोनिका बट्टी वर्तमान में भोपाल में रह रही थीं।

सूना मकान पाकर अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश किया और दीवान पलंग में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर एवं कारतूस चोरी कर लिए।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन और मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरवाड़ा निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी संसाधनों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों को राउंडअप कर पूछताछ की।

पूछताछ में चोरी की बात स्वीकारने का पुलिस का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सूने मकान में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने के इरादे से योजनाबद्ध तरीके से घुसे थे।

घर में जेवरात और रुपये नहीं मिलने पर उनकी नजर दीवान पलंग के अंदर रखी लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस पर पड़ी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रिवाल्वर और कारतूस को महंगे दाम में बेचने के उद्देश्य से चोरी किया था।

रिवाल्वर और 10 कारतूस बरामद

पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर और 10 राउंड कारतूस बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में—

  • विकास उर्फ सुमित वर्मा, पिता बब्बू वर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, गांधी चौक, अमरवाड़ा।
  • सुनील उर्फ सत्यम, पिता सुरेश कहार, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, ढीमरी मोहल्ला, अमरवाड़ा।
  • देवू उर्फ देवांश, पिता मनोहर कहार, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, ढीमरी मोहल्ला, अमरवाड़ा।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़े :-

चोरी की शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप, देहात थाना पुलिस पर गंभीर सवाल

नहर पुलियों की सकरी और घुमावदार संरचना से दुर्घटनाओं का खतरा

जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल बोले—कार्यकर्ताओं के त्याग और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से आज संगठन इस मुकाम पर

CMO दिशा डहेरिया समेत पांच को नोटिस, Status-Quo आदेश की कथित अवहेलना पर हाईकोर्ट सख्त

https://ndtv.in/india/massive-security-breach-assault-rifles-pistols-and-ammunition-stolen-from-secunderabad-army-facility-11986669

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button