सिवनीमध्यप्रदेशहेल्थ

मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई: गहलोद मेडिकल का लाइसेंस निलंबित, 4 दुकानों को नोटिस

औषधि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई; जिंदल, सिद्धि विनायक, कंचन और आस्था मेडिकल स्टोर्स से मांगा जवाब

सिवनी में मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई, गहलोद का लाइसेंस निलंबित

Seoni 10. September 2026
सिवनी यशो:- जिले में मेडिकल स्टोर्स के सतत निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। औषधि निरीक्षक, सिवनी के अनुसार, कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गहलोद मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निलंबित

विभाग के अनुसार, मेसर्स गहलोद मेडिकल स्टोर्स, बंडोल को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के जवाब का परीक्षण करने के बाद जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।

चार मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस

इसके साथ ही जिले की चार अन्य दवा दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

इनमें शामिल हैं—

  • मेसर्स जिंदल मेडिकल स्टोर्स, भैरोगंज
  • मेसर्स श्री सिद्धि विनायक मेडिकल स्टोर्स, भैरोगंज
  • मेसर्स कंचन मेडिकल स्टोर्स, छपारा
  • मेसर्स आस्था मेडिकल स्टोर्स, पलारी

विभाग के अनुसार, संबंधित दुकानों से प्राप्त जवाब का परीक्षण किया जाएगा। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दवाओं की गुणवत्ता और बिक्री व्यवस्था पर नजर

औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिले में दवाओं की गुणवत्ता, भंडारण, विक्रय और औषधि नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य जिले में दवाओं की बिक्री और भंडारण की व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखना है।

यह भी पढ़े :-

इंदौर में 11 सितंबर से यात्री परिवहन विजन समिट-2026, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

13 सितंबर तक निराकरण नहीं हुआ तो 14 से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

सागर अवैध शराब कांड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, न्यायिक जांच के आदेश

बरघाट में नगर कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

https://www.facebook.com/share/p/1G1GHG7A3Z/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button