सिवनी यशो:- स्नरुहृ यानि मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान यानि कक्षा 1, 2 एवं 3री के बच्चों की हिंदी गणित और अंग्रेजी विषय में प्रारंभिक और मूलभूत समझ और कौशल विकसित करने के लिए स्नरुहृ शिक्षण प्रारंभ किया गया है जिसका अवलोकन एवं हकीकत जानने के लिए आज जन शिक्षा केंद्र गोपालगंज के जन शिक्षक श्री संजय गुप्ता के साथ बीआरसी श्री अरुण राय ने जनशिक्षा केंद्र गोपालगंज के स्कूलों का एकेडामिक निरीक्षण किया उन्होंने आगे बताया की ईपीएस शाला सुकवाह में माध्यमिक स्तर पर गणित विषय में बच्चों के समझ एवं सीखने का स्तर सामान्य से कम पाया उन्होंने संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को पढाना जितना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी है बच्चों को समझ के साथ सीखना। कक्षा 6 एवं 7वी मे गणित विषय पर बच्चो के समझ के साथ सीखने के स्तर में कमी पाई जिस पर बीआरसी ने शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये। इसके पश्चात जन शिक्षक के साथ प्राथमिक शाला खैर टोला में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के साथ शिक्षा के स्तर अवलोकन किया जहां पर कक्षा 2 के बच्चे के द्वारा धारा प्रवाह कहानी और गद्यांश को पढ़ते पाया अन्य सभी कक्षाओं में भी बच्चों की समझ के स्तर को बेहतर पाया एवं शिक्षक श्री विश्वकर्मा एवं साथी शिक्षक के द्वारा शिक्षक मार्गदर्शिका के अनुसार 10वे सप्ताह की ट्रेकिंग के अनुसार बच्चो के द्वारा भी बर्कबुक मे 10 वे सप्ताह मे कार्य करते पाया गया तत्पश्चात बच्चेवार ट्रेकर संधारित किया गया जिसे देखकर बीआरसीसी सहित जनशिक्षक द्वारा शिक्षकों की प्रशंसा की गई ।
इसी क्रम में प्राथमिक शाला सिंघोडी का भी अवलोकन किया जहां पर स्नरुहृ के मास्टर ट्रेनर श्री मनीष तिवारी के साथ शाला में उपस्थित तीनों शिक्षकों के द्वारा बच्चों के साथ बैठकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा था जो बहुत प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। बच्चों की समझ एवं सीखने का स्तर संतोषप्रद पाया लेकिन बच्चों के सामान्य ज्ञान का स्तर कम पाया जिस पर श्री अरुण राय ने निर्देशित किया की प्रार्थना सभा के समय बच्चों को जिला संभाग राज्य और राष्ट्रीय स्तर के सामान्य ज्ञान से अवगत कराया जाए यहाँ पर भी बच्चों के सीखने के अभिलेख एवं ट्रैकर, बच्चो की वर्कबुक मे काम कराया जाना पाया गया। बीआरसीसी द्वारा आगामी छमाही परीक्षा की तैयारी के लिए भी शिक्षको को निर्देश दिए गए।





