छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

श्री लक्ष्मी नारायण गोल्डन टेम्पल मंदिर में किया गया तुलसी विवाह पूजन

खाटू श्याम भजन का आयोजन

छपारा यशो:- नगर के बैनगंगा तट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गोल्डन टेंपल के सामने मैदान में देवउठनी ग्यारस के मौके पर गुरुवार को विशाल मडई मेला का आयोजन किया गया, लोगो ने इस मड़ई,मेले का आनंद उठाया,जिसमे छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं ने बड़ी संख्या में पहुँचे,मेले स्थल पर झूलों,मिठाई,गन्नो ओर गुब्बारों के साथ अन्य दुकानों से जमकर खरीदारी की गई। साथ ही तुलसी विवाह के मौके पर मंदिर प्रांगण में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया जहाँ पर गन्नो से स्थल पर सजाया गया। श्री लक्ष्मी नारायण गोल्डन टेंपल समिति के सदस्यो ने बताया कि प्रति माह पडऩे वाली ग्यारस के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, जोकि निरन्तर साल भर जारी रहती है।परंतु कार्तिक मास को पडऩे वाली इस ग्यारस पर मंदिर में तुलसी विवाह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। साथ ही खाटू श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर खाटू श्याम भजनो का सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तो ने अपनी हाजरी लगाई.शाम को 6 बजे गोधूलि बेला, श्री यंत्र पूजा, महाआरती शाम 7 बजे उसके पश्चात भंडारा महाप्रसाद बांटा गया एवम रात्रि में भजन संध्या का आयोजन 8 बजे से देर रात तक चलता रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button