छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

गौवंश का अवैध रूप से परिवहन करते कंटेनर को पकड़ा

32 नग गौवंश जब्त कर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया

सिवनी यशो:- प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरई पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की वाहन क्रमांक कंटेनर के.ए.09/बी.8440 सिवनी तरफ से आ रहा है जो सिवनी से नागपुर तरफ जा रहा है। जिसमें गौवंश भरे हुये है। उक्त सूचना पर उक्त वाहन को रोककर चेक करने हेतु नेशनल हाईवे थाने के सामने वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई, तभी उक्त नंबर कंटेनर चालक कंटेनर को स्पीड से चलाते हुये लाया रोकने पर नही रुका तो पुलिस ने उसका पीछा करते हुये मेटेवानी आरटीओ चेकपोस्ट पर पकड़ा।
चेक करने पर कंटेनर के अंदर 32 नग गौवंश जिसके पैर और सिगों को रस्सीयों से बांधकर कू्ररता पूर्वक भरे हुये पाये गये। वाहन के चालक और उसके साथ बैठे हुये व्यक्ति से पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम अस्कर पिता ममूटे मुसलमान निवासी केरला और उसके साथ बैठा व्यक्ति गोपाल पिता बसबैया 55 साल निवासी कर्नाटक का होना बताया। उक्त मवेशियों को छपारा लखनादौन के जंगल से भरकर हैदराबाद कत्लखाना ले जाना बताया। कंटेनर मवेशियों को जप्त कर मवेशियों को गौशाला भेजा गया है। चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति को गौवंश की धाराओ में गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।इस कार्यवाही में निरीक्षक एल.एस. झारिया, उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र परतेती, आरक्षक अविनाश पाण्डे, राजेन्द्र कुमार का योगदान सराहनीय रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button