क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सनाथर टोला में 11के व्ही बिजली करेंट से दो युवक की मौत

सिवनी यशो:- पुलिस थाना उगली अंतर्गत ग्राम बनाथर पंचायत के सनाथर टोला में गत दिवस नवीन कुमार पिता श्रीचंद उम्र 20 और इसका मौसेरा भाई पवन पिता विजल सिंह वरकड़े उम्र 22 ये दोनों ग्राम बनाथर से लगे जंगल में शाम चार बजे लगभग थूनी लकड़ी के लिए गये थे।
सं.उ.निरक्षक सी एल सींगमारे ने बताया की ये दोनों यूवक अपने गांव से लगे जंगल में गये थे, जो जी आई तार द्वारा जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिछाए गए करेंट की चपेट में आ जाने से दोनों यूवकों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई।
थाना उगली को सूचना मिलने पर दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्यवाही की गई।
वहीं इस मामले में जनचर्चा यह भी है कि जंगली जानवरों का शिकार बिजली का तार बिछाकर इस क्षेत्र में बहुतायत होता है, अत: मृतक भी शायद इसी मंशा से बिजली का तार बिछाने के लिए गये होंगे और एक अन्य साथी ने बिना इन्हें सूचना दिये मेन लाइन से तार जोड़ दिया जिससे दोनों यूवक करेंट की चपेट में आ गए और मृत्यु हो गई यह जांच का विषय है।
क्षेत्रवासी यह भी आरोप लगा रहे हैं कि यह कहिं ना कहीं बिजली विभाग की अति गंभीर लापरवाही है, की इस क्षेत्र में खुले केबल के तार पड़े हैं, जिसका फायदा जंगली जानवर का शिकार करने वाले शिकारी आये दिन उठाते हैं। वन विभाग की भी घोर लापरवाही है, आये दिन बिजली के करेंट से शिकार की घटना को अंजाम दिया जाता है। और इनको सब जानकारी भी रहती है लेकिन कार्यवाही करने से पर्हेज करते हैं, वन अधिकारी, कर्मचारी।दोनों नौजवान यूवकों को इस तरह मृत्यु से पूरे पां.छपारा और उगली क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button