मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

विद्याभारती विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

योगाचार्य भगवानदास अंदमान के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सीखे योग, प्राणायाम और ध्यान के सूत्र

Seoni 21 June 2025
सिवनी यशो :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्याभारती सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज, सिवनी के नवीन भवन केशव कुंज में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्याभारती विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन - Seoni Newsकार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर योगाचार्य भगवानदास अंदमान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रादेशिक सह सचिव नितिन चौधरी, जिला सचिव विनीत अग्रवाल, विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव तथा पाली प्रभारी जीतेंद्र कुमार सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्री विनीत अग्रवाल ने योग के वैज्ञानिक पक्ष और आधुनिक जीवनशैली में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। तत्पश्चात योगाचार्य भगवानदास जी ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ समझाए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पाली प्रभारी जीतेंद्र कुमार सोनी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इसके उपरांत आयोजित समिति एवं आचार्य बैठक में श्री नितिन चौधरी जी ने सभी शिक्षकों एवं दीदियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर विद्यालय में सर्वाधिक नवीन प्रवेश कराने वाले नरेंद्र चौरसिया, श्रीमती शुभांगी पटेवार एवं श्रीमती गायरी सोलंकी को विशेष रूप से सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।

यह आयोजन विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button