Wed, 25 Nov 2026 | 01:35:18 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

विद्याभारती विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 21, 2025 06:27 pm / Post views : 374

विद्याभारती विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन
शेयर करें:

योगाचार्य भगवानदास अंदमान के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सीखे योग, प्राणायाम और ध्यान के सूत्र

Seoni 21 June 2025 सिवनी यशो :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्याभारती सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज, सिवनी के नवीन भवन केशव कुंज में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर योगाचार्य भगवानदास अंदमान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रादेशिक सह सचिव नितिन चौधरी, जिला सचिव विनीत अग्रवाल, विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव तथा पाली प्रभारी जीतेंद्र कुमार सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री विनीत अग्रवाल ने योग के वैज्ञानिक पक्ष और आधुनिक जीवनशैली में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। तत्पश्चात योगाचार्य भगवानदास जी ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ समझाए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पाली प्रभारी जीतेंद्र कुमार सोनी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इसके उपरांत आयोजित समिति एवं आचार्य बैठक में श्री नितिन चौधरी जी ने सभी शिक्षकों एवं दीदियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय में सर्वाधिक नवीन प्रवेश कराने वाले नरेंद्र चौरसिया, श्रीमती शुभांगी पटेवार एवं श्रीमती गायरी सोलंकी को विशेष रूप से सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। यह आयोजन विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।