अमरवाड़ा से अयोध्या के लिए निकला बाइक लेकर युवाओं का जत्था
भाजपा नेता विनोद चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
अमरवाड़ा यशो:- नगर की अयोध्या बस्ती से लगभग एक दर्जन युवाओं का जत्था अपनी बाइक लेकर अयोध्या की यात्रा पर निकला है यात्रा को अमरवाड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद चौरसिया, सुरेश साहू राजकुमार बरकड़े पार्षद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शुभकामनाएं प्रेषित की है और तिलक लगाकर सम्मान किया और उनकी सफल यात्रा की ईश्वर से कामना की
जानकारी के अनुसार अयोध्या बस्ती के रामदासडेहरिया, राकेश डेहरिया, चंदन प्रजापति, सुधीर बंडेवार, हेतराम राठौर, कृपाराम डेहरिया, नितेश डेहरिया, सरमन डेहरिया नेतराज डेहरिया जगदीश डेहरिया पारस डेहरिया के साथ सिंह वाहिनी रामायण मंडल वार्ड क्रमांक 5 के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे जो अयोध्या तक अपनी बाइक से यात्रा करेंगे इस मौके पर वार्ड पार्षद राजकुमार बरकड़े गणेश बाबा रक्कू चौरसिया संजय जैन सुनील जैन सहित वार्ड वासी मौजूद रहे





