मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

कुत्तों के झुंड ने तीन लोगों को किया लहुलुहान, मासूम बच्चे पर भी जानलेवा हमला

आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ीं, प्रशासनिक लापरवाही उजागर

🐕 कुत्तों के झुंड ने तीन लोगों को किया लहुलुहान, मासूम बच्चे पर भी जानलेवा हमला

आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ीं, प्रशासनिक लापरवाही उजागर

Chhindwara 09 January 2026

छिंदवाड़ा यशो:- जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मासूम बच्चों से लेकर आम नागरिकों तक पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं,
लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक ठोस कार्रवाई करने में विफल रहे हैं।

🚨 सिंगोड़ी में 3 वर्षीय मासूम पर हमला

छिंदवाड़ा जिले के नदी मोहल्ला, सिंगोड़ी में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे
घर के सामने आंगन में खेल रहे 3 वर्षीय वेदांत वरोड़े (पिता निक्की) पर
अचानक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया।

बच्चे की चीख सुनकर दादी मुन्नीबाई ने साहस दिखाते हुए कुत्ते को पीछे खींचा,
जिससे मासूम की जान बच सकी।

हालांकि तब तक कुत्ता बच्चे के चेहरे पर
4 से 5 जगह काट चुका था।

खून से लथपथ मासूम को तत्काल इलाज की जरूरत थी,

लेकिन सिंगोड़ी अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध नहीं होने से
परिजन उसे बाइक से छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

🐕 पांढुर्ना में कुत्तों के झुंड ने तीन लोगों को नोचा

आवारा कुत्तों का आतंक की दूसरी घटना पांढुर्ना के मटन मार्केट की है,
जहां शुक्रवार सुबह 30 से 40 आवारा कुत्तों के झुंड ने
तीन लोगों पर हमला कर दिया।

घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टेकड़ी वार्ड निवासी 9 वर्षीय बच्चा बुरी तरह घायल हुआ,
वहीं विशाल बालपांडे और शुभम घाटोडे
के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।

घायलों ने बताया कि –

मटन मार्केट क्षेत्र में कुत्तों का झुंड
24 घंटे मौजूद रहता है और राहगीरों पर हमला करता है।

⚠️ नगरपालिका की निष्क्रियता, विरोध के नाम पर कार्रवाई ठप

टेकड़ी वार्ड के पार्षद महेंद्र घोड़े ने बताया कि
पहले भी कई लोग आवारा कुत्तों का शिकार हो चुके हैं।

शिकायत मिलने पर जब नगरपालिका की टीम कुत्तों को पकड़ने पहुंचती है,
तो कुछ लोग विरोध कर कार्रवाई रुकवा देते हैं।

लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद प्रशासन की चुप्पी
किसी बड़ी अनहोनी को न्योता दे रही है।

सवाल यह है कि आखिर मासूमों की जान जाने के बाद ही
जिम्मेदार विभाग जागेंगे?

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/shahjahanpur-miranpur-katra-stray-dog-attack-24-injured-two-days-rabies-alert-tilhar-40094806.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!