मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

नए साल के जश्न में हुड़दंग पड़ेगी भारी : छिंदवाड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था

नववर्ष 2026 सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने जारी की एडवाइजरी, ड्रंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस

Chhindwara 30 December 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नववर्ष 2026 के आगमन पर शांति, कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है तथा यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है।

नए साल के जश्न में लोग सड़कों पर निकलते हैं, इसे देखते हुए पुलिस का उद्देश्य है कि सेलिब्रेशन के दौरान किसी भी नागरिक को परेशानी न हो और कोई भी अप्रिय घटना न घटे। इसी क्रम में छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा नववर्ष एडवाइजरी जारी की गई है।

ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई

नववर्ष की रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

  • ब्रेथ एनालाइजर से जांच

  • इंटरसेप्टर वाहन एवं CCTV कंट्रोल रूम से निगरानी

  • रैश ड्राइविंग पर तत्काल चालानी कार्रवाई

सड़कों और बाजारों में पुलिस की कड़ी तैनाती

  • सभी थाना एवं चौकी का पुलिस बल सड़कों पर रहेगा तैनात

  • प्रमुख चौराहों, बाजारों, घाटों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

  • मोबाइल पुलिस टीम द्वारा निरंतर भ्रमण

 होटल, ढाबे और क्लबों पर नजर

31 दिसंबर की रात—

  • होटल, ढाबे, मॉडल शॉप, क्लब एवं मनोरंजन स्थलों के बाहर पुलिस दस्ते तैनात

  • आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई

  • नियम उल्लंघन पर आयोजकों पर भी कार्रवाई

 ध्वनि प्रदूषण और आतिशबाजी पर रोक

  • ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित

  • घनी आबादी में रॉकेट, लड़ियां व तेज आतिशबाजी पर कार्रवाई

  • शांति भंग करने वालों पर सख्त धाराओं में केस

 अनावश्यक घूमने वालों पर भी नजर

  • रात में बिना कारण घूमने वालों से पूछताछ

  • नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई

  • असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी

शिकायत व सूचना के लिए हेल्पलाइन

किसी भी अपराधिक गतिविधि या आपात स्थिति में—
📱 पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा: 7049129885
☎️ डायल 112
या नजदीकी पुलिस थाने में तत्काल सूचना दें।

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/sitapur-sitapur-police-tightens-new-year-security-breath-analyzers-deployed-40090106.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!