सिवनी नगरपालिका में नियम-विरुद्ध निर्माण पर कार्रवाई अटकी
कांग्रेस पार्षदों के प्रस्ताव परिषद बैठक से बाहर, पूर्व अध्यक्ष शफीक खान ने लगाए गंभीर आरोप
“नगरपालिका का आर्थिक हित बचाना ही नहीं चाहती परिषद”, शफीक खान का आरोप
Seoni 17 November 2025
सिवनी यशो :- सिवनी नगरपालिका परिषद में नगर एवं आर्थिक हित से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विषयों को परिषद की बैठक में शामिल न किए जाने को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस पार्षदों द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को इन मुद्दों पर विचार के लिए पत्र दिया गया था, लेकिन परिषद बैठक में इन्हें शामिल नहीं किया गया।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि-
परिषद द्वारा इन विषयों को दरकिनार करना नगरहित के विरुद्ध है और
इससे नगरपालिका को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।
कांग्रेस पार्षदों द्वारा उठाए गए तीन मुख्य मुद्दे
-
नगरपालिका सीमा अंतर्गत नियम-विरुद्ध बनाए गए तलघर (बेसमेंट) पर कार्रवाई हेतु विचार एवं निर्णय।
-
महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड, सरोज नगर मुख्य मार्ग पर मंजूरी के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई।
-
मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा जारी पत्र दिनांक 12/09/2024 (प. क्र. 3847/2024) के तहत अवैध कॉलोनाइज़र से वसूली से संबंधित सम्पूर्ण कार्यवाही की जानकारी।
“भाजपा नेताओं को संरक्षण, नगरपालिका को नुकसान” – शफीक खान
शफीक खान ने आरोप लगाया कि—
-
नगर में कई स्थानों पर नियम-विरुद्ध तलघर (बेसमेंट) बन चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
-
सरोज नगर के मुख्य मार्ग पर नियम-विरुद्ध भवन निर्माण चल रहा है, उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
-
12 सितंबर 2024 के सीएमओ पत्र में जिन अवैध कॉलोनाइज़रों से करोड़ों रुपये वसूलने का उल्लेख है, उस दिशा में भी शून्य प्रगति है।
-
इसके विपरीत, आम करदाताओं से 1 वर्ष का कर न भरने पर दोगुना कर वसूलने की कार्रवाई तत्परता से की जाती है।
-
परिषद बैठक में इन मुद्दों को शामिल न कर,कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने “नगरपालिका के आर्थिक हित की रक्षा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई” और “भाजपा नेताओं को संरक्षण दिया”।
शफीक खान ने कहा कि परिषद का यह रवैया नगरहित और
जनहित, दोनों के प्रतिकूल है।



