सिवनीहेल्थ

“वार्डों की गंदगी देख भड़के नपा अध्यक्ष, जिला अस्पताल में खुद की सफाई अभियान की शुरुआत”

सीएमएचओ से मुलाकात कर साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

सिवनी यशो:- नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया आज सुबह 10 बजे अपने दल-बल और सफाई कर्मचारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी देखने को मिली।

यह भी पढ़े :- ज्ञानचंद सनोडिया के कार्यकाल में विकास ठप, नगरपालिका पर उठे सवाल

इस मौके पर अध्यक्ष महोदय ने सीएमएचओ श्री ठाकुर से मुलाकात कर साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों द्वारा उपयोग किए जाने वाले बाथरूम की सफाई नगण्य है, जिस पर तत्काल ध्यान देना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर गरीबों तक लाभ पहुँचाना चाहिए। दुर्घटना की सूचना देने वाले व्यक्ति को 25,000 का पुरस्कार देने जैसी योजनाएँ इसका उदाहरण हैं।
निरीक्षण के दौरान श्री सनोडिया ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई की और उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर पीजी कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष अजय बाबा पाण्डे, पार्षद विजय गोलू पंडित, भुनेष कुल्हाडे, सभी वार्ड जमादार तथा जिला अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!