छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 6 जिलो के कलेक्टर बदले

 

भोपाल – मध्य प्रदेश सरकार ने नौ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिये है । जारी आदेश के अनुसार 6 जिलों के कलेक्टर को बदला गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सोमवार को आदेश जारी किए गए। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अभय अरविंद बेडेकर को इंदौर जिले के अपर कलेक्टर से अलीराजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। आदेश के अनुसार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार माकिन को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव पद से हटाकर दतिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, 2011 बैच के आईएएस संजय कुमार को दतिया कलेक्टर की जगह श्योपुर का कलेक्टर, 2012 बैच के आईएएस अवधेश कुमार शर्मा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त से कलेक्टर टीकमगढ़, 2012 बैच के आईएएस सुभाष कुमार द्विवेदी को कलेक्टर टीकमगढ़ से कलेक्टर अशोकनगर, 2013 बैच की आईएएस उमा महेश्वरी आर को अशोक नगर कलेक्टर से मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 2013 बैच के आईएएस राघवेंद्र सिंह को कलेक्टर अलीराजपुर से कलेक्टर आगर मालवा, 2013 बैच के आईएएस कैलाश वानखेड़े को कलेक्टर आगर मालवा से उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। 2013 बैच के शिवम वर्मा को श्योपुर कलेक्टर से हटाकर मध्यप्रदेश शासन उपसचिव बनाया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!