सिवनीधर्ममध्यप्रदेश

सिवनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य बालगोकुलम् आयोजन, कई स्कूलों के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कृष्ण-सुदामा से रास नृत्य तक दिखी संस्कृति की झलक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य बालगोकुलम् आयोजन

Seoni 04 September 2026
सिवनी यशो:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, सिवनी में ‘बालगोकुलम्’ कार्यक्रम का भव्य एवं यादगार आयोजन हर्षोल्लास के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नगर के अनेक प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर कृष्ण भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।

सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित बालगोकुलम् कार्यक्रम
सिवनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य बालगोकुलम्, स्कूलों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी श्री पंकज दुबे रहे। अध्यक्षता विद्याभारती सरस्वती शिक्षा परिषद महाकोशल प्रांत के सहसचिव श्री नितिन चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्याभारती जिला सिवनी के जिला सचिव श्री विनीत अग्रवाल तथा सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां भारती एवं परम श्रद्धेय ‘ॐ’ के समक्ष पूजन-अर्चन, दीप प्रज्ज्वलन एवं दीप मंत्र के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण का भावपूर्ण पूजन-अर्चन किया। विद्यालय की बहनों द्वारा 51 दीपों से की गई मनमोहक महाआरती ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित बालगोकुलम् कार्यक्रम
सिवनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य बालगोकुलम्, स्कूलों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

आयोजन के दौरान बाबा नंद द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को मथुरा के कारागार से उफनती यमुना नदी पार कर गोकुल ले जाने की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय के भैया-बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें कृष्ण-सुदामा मैत्री, दशावतार और रास नृत्य प्रमुख रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में श्रीमती सविता विश्वकर्मा, श्रीमती प्रियंका कोकने, श्रीमती श्रद्धा बोरकर, सुश्री कविता डहेरिया, सुश्री कनिष्का सोनी एवं शालिनी धुर्वे ने विशेष भूमिका निभाई।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूलों ने लिया हिस्सा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सामूहिक नृत्य, थाली सज्जा, पालना सज्जा, वेशभूषा, प्रश्नमंच, मटकी फोड़ तथा राधा-कृष्ण झांकी जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित बालगोकुलम् कार्यक्रम
सिवनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य बालगोकुलम्, स्कूलों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

सेंट फ्रांसिस, पोद्दार, अरुणांचल पब्लिक स्कूल, रॉयल पब्लिक स्कूल, किड्स केयर एवं कृष्णम् ग्लोबल स्कूल सहित अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं बांसुरी भेंट की गई।

कार्यक्रम में ‘सिवनी कृष्णा’ के रूप में परिधि सदाफल ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय व्यवस्थापक श्री नूपेश ठाकुर ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में श्री पी.पी. पाण्डे, श्री नेत्रपाल दुबे एवं सौ. आरती शाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय की ओर से उनका भी स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

सिवनी सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित बालगोकुलम् कार्यक्रम
सिवनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य बालगोकुलम्, स्कूलों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें केशव शिक्षा समिति के सदस्य डॉ. आशुतोष गौर, अभिषेक चौहान, गुलाब गुप्ता,  विजय शुक्ला, श्रीमती श्वेता ठाकुर,  पवन राय,  संजय दुबे एवं श्री रविशंकर भांगरे सहित अनेक नागरिक शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय व्यवस्थापक नूपेश ठाकुर, सहव्यवस्थापक संदीप मोरघडे, वरिष्ठ सदस्य प्रदीप बांगर एवं श्री रामसिंह सनोडिया ने अतिथियों का स्वागत किया।

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं की छात्राओं तनुश्री नंदनवार, साक्षी पगारे, अंशिका कटरे, अनामिका वंशकार एवं महेश्वरी सदाफल ने किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय व्यवस्थापक श्री नूपेश ठाकुर ने किया। अंत में वंदेमातरम् के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

यह भी पढ़े :-आज रात 12 बजे गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’, लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्मेंगे कन्हैया

EOW का बड़ा एक्शन: PWD प्रभारी कार्यपालन यंत्री के छिंदवाड़ा-बालाघाट-भोपाल ठिकानों पर छापा, संपत्ति और बैंक खातों की जांच

श्री राम मंदिर में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव

“स्वर्ग कहीं और नहीं, वन सेवा में ही पा लिया” 39 साल बाद गोपाल सिंह ने ली सेवानिवृत्ति

https://youtu.be/Dbt1HpMy-N8?si=eLFbvuC1y1FAZgle

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button