WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

एडवोकेट जूनियर और पटेल 11 ने जीते अपने-अपने मैच

सिवनी यशो:- जेस परिवार के तत्वथान में आयोजित लेदर बाल प्रतियोगिता के 6वे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच एडवोकेट जूनियर और जेस यलो के मध्य हुआ। जेस यलो के कप्तान आशीष दीक्षित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
जेस यलो ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान में मात्र 98 रन ही बना पाई। जेस की और से सर्वाधिक रन विक्की पांडे ने 27 रन बनाए एडवोकेट की और से गुलाब और मतीन गबर फिरोज और शुभम ने 1-1 विकेट लिए लक्षय का पीछा करने उतरी एडवोकेट एलेवन ने 13.4 गेंद मैं लक्ष्य प्राप्त किया। एडवोकेट की और से श्रेयांस शुक्ला ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली जेस की और से हेमंत ने 2 विकेट लिए इस मैच के मैन ऑफ द मैच श्रेयांस रहे हुए। प्रतियोगिता का दूसरा मैच पटेल एलेवन और बॉयस के बीच खेला गया, जिसमें बॉयस के कप्तान आशिफ पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया निर्धारित 15 ओवर में बॉयस ने 6 विकेट नुकसान मैं 129 रन बनाए जिसमे सर्वाधिक स्कोर अरविंद सूर्या ने 80 रनों की पारी खेली जिसमे शानदार 6 छक्के शामिल थे। पटेल एलेवन की और से शुऐब बाबू ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी पटेल एलेवन ने 12.5 ओवर में यह लक्ष्य 5 विकेट खो कर 132 रन बना कर 5 विकेट से यह मैच जीत लिया। पटेल एलेवन की और से शोएब बाबू ने 26 गेंद पर 42 और मोइन खान ने 19 गेंद पर 39 रनों की शानदार पारी खेली बॉयस की और से सोनू ने 2 विकेट लिए। मैच में मैन ऑफ द मैच शोएब बाबू रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका सुनील सिंग और सुनील यादव ने निभाई । वही ऑनलाइन स्कोरिंग में आदि सरनागत कमेंट्री की भूमिका गन्नू माना ठाकुर और नीरू निर्मलकर ने निभाई। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण गौतम डिजिटल के माध्यम से यूट्यूब लाइव किया जा रहा है ।
प्रतियोगिता के आयोजक अरुण यादव ने बताया कि शुक्रवार 22 दिसंबर को लीग का अंतिम मैच दोपहर 12 बजे से पटेल एलेवन और रवि चाचू के मध्य खेला जाएगा। सभी खेल प्रेमियों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!