धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

उत्साह से अग्रवाल समाज ने मनाया अन्नकूट महोत्सव

सिवनी यशो:- जबलपुर रोड लूघरवाड़ा स्थित श्री अग्रसेन भवन में प्रतिवर्षानुसार अन्नकूट महोत्सव व दीपावली मिलन समारोह 2 नवंबर शनिवार को अग्रवाल समाज द्वारा उत्साह से मनाया गया। भवन के मंदिर में स्थापित भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का पूजन आरती के साथ ही प्रतीकात्मक भगवान गोबर्धन पर्वत के पूजन में अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं ने भाग लिया। आरती पूजन के बाद भगवान को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर हवन व परिक्रमा की गई।

उत्साह से अग्रवाल समाज ने मनाया अन्नकूट महोत्सव - Seoni News

सभी ने अन्नकूट का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। शाम सात 7 बजे से प्रारंभ किए अन्नकूट महोत्सव व दीपावली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिकजनों की उपस्थिति रही। सभी ने एक दूसरे को दीपोत्सव पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। बुजुर्गो व बड़ों ने छोटों को आर्शीवाद दिया। इस दौरान रंगबिरंगी आतिशबाजी भी की गई। अग्रवाल समाज समिति ने कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button