WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

अग्रवाल समाज ने भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…


 सिवनी यशो:- जबलपुर रोड स्थित अग्रोहा लान में शनिवार को अग्रवाल समाज की महिलाओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ने भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया। अग्रवाल समाज समिति के मार्गदर्शन में अग्रसेन माधवी मंच ने महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन आरती से किया गया। अग्रवाल समाज समिति के सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण लड्डू गोपाल की आरती व पूजन किया। भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाया। बाद में अग्रसेन माधवी मंच के सदस्यों ने प्रथम पूज्य श्रीगणेश की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। माधवी मंच ने महोत्सव में उपस्थित अग्रवाल समाज समिति के सभी सदस्यों तथा निर्णायक के तौर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बधाईयां देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पारंपरिक रूप से मारवाड़ी बोली में किया गया।

भक्तिमय कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए श्रीकृष्ण- राधा रानी पर आधारित एक से बढ़कर नृत्य व कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। नटखट श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने किया मंत्रमुग्ध कर दिया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की… के सुप्रसिद्ध गीत पर माधवी मंच की सदस्यों ने शानदार प्रस्तुति दी। दादी पोते-पोती संग डांस कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न डांस ग्रुप में महिलाओं व बच्चों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। राधा श्रीकृष्ण डांस प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम संचालकों ने सभी का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान चांद पर पहुंचकर अपनी विजय पताका फहराने पर भारत के वैज्ञानियों की प्रशंसा करते हुए उपस्थितजनों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर खुशी जाहिर की। देर शाम तक भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान लड्डू गोपाल की झांकी सजाओं, खान-पान के स्वादिष्ट व्यंजन का स्टाल भी लगाया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!