Akhil Bharatiya Kavi Sammelan Chhindwara
धुरेंडी पर 4 मार्च को होगा 71वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
Chhindwara 23 February 2026
छिंदवाड़ा यशो:-
Akhil Bharatiya Kavi Sammelan Chhindwara का आयोजन धुरेंडी के शुभ अवसर पर 4 मार्च 2026, बुधवार को सायं 7:30 बजे से स्थानीय पोला ग्राउंड दशहरा मैदान में किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से आए ख्यातिलब्ध कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हास्य, व्यंग्य और काव्य रस से सराबोर करेंगे।
सुगम मानस मंडल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजन
सुगम मानस मंडल की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह कवि सम्मेलन इस वर्ष अपने 71वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। मंडल द्वारा सभी नगरवासियों एवं जिलेवासियों को होलीकोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम के अतिथि एवं अध्यक्ष
कार्यक्रम के संयोजक रमेश पोफली अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के प्रमुख अतिथि छिंदवाड़ा जिले के जिलाध्यक्ष हरेंद्र नारायण जी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय जी करेंगे।
विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में आई. पी. त्रिपाठी, कुलगुरु – राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
देशभर से आ रहे नामचीन कवि
इस वर्ष आयोजित Akhil Bharatiya Kavi Sammelan Chhindwara में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें प्रमुख रूप से:
- वेदव्रत बाजपेयी – लखनऊ (उ.प्र.)
- संजय झाला – दौसा (राज.)
- सुनील व्यास – मुंबई (महा.)
- जौहर कानपुरी – कानपुर (उ.प्र.)
- एकेश पार्थ – जयपुर (राज.)
- सुश्री अना देहलवी – दिल्ली
- दीपक दनादन – भोपाल (म.प्र.)
मातृशक्ति, युवा एवं बच्चों को विशेष आमंत्रण
मंडल के अध्यक्ष श्री निरपत सिंह टेखरे, मंत्री घनश्याम कर्मवीर, कोषाध्यक्ष संजय जैन सहित सभी सदस्यों ने मातृशक्ति, युवा साथियों एवं बच्चों सहित समस्त काव्य प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
यह कवि सम्मेलन धुरेंडी के पावन अवसर पर साहित्य, संस्कृति और हास्य-व्यंग्य का संगम प्रस्तुत करेगा।



