छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाया तो होगी कुर्की!

🔴 BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाया तो होगी कुर्की!

कलेक्टर हरेंद्र नारायण का सख्त अल्टीमेटम, नगरीय निकायों में मचा हड़कंप

Chhindwara 16 January 2026

छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण नहीं कराने वालों पर अब
प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने स्पष्ट चेतावनी दी है
कि जिन हितग्राहियों ने जानबूझकर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण नहीं कराया,
उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर का स्पष्ट संदेश:
प्रधानमंत्री आवास गरीबों का अधिकार है, लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं होगी।

कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आयोजित जिले के सभी नगरीय निकायों की मासिक
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना
(1.0 एवं 2.0), राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छ भारत मिशन
तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की निकायवार समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों को आवास स्वीकृत हो चुके हैं और
इसके बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है,
उनके मामलों में नियमानुसार कुर्की सहित कठोर कार्रवाई की जाए।

 समीक्षा के प्रमुख बिंदु:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति
  • राजस्व वसूली में तेजी
  • सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय पर निराकरण
  • आवारा पशु नियंत्रण और गंदे पानी की रोकथाम
  • नगरीय निकायों को भूमि आवंटन की स्थिति

बैठक में कमिश्नर सह परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सी.पी. राय,
जिले की सभी नगरपालिका परिषदों एवं नगर परिषदों के
मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उपयंत्री एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

⚖️ अब प्रधानमंत्री आवास में लापरवाही नहीं, सीधे कुर्की की कार्रवाई

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!