छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

पार्टी में सभी कार्यकर्ता बराबर है और पार्टी सभी को काम देती है: शेषराव यादव

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृति को पुनर्जीवित करना का काम किया : बंटी साहू

संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यशाला का आयोजन 

Chhindwara 06 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद बंटी विवेक साहू, जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक एवं विधायक राजा कमलेश शाह ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा वन्देमातरम गीत का गायन जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर द्वारा किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई की कविता छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता से अपना संबोधन प्रारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि अटल जी की यह कविता पढ़े सबने लेकिन अमल कोई नहीं करता। उन्होंने कहा कि एक समय हमने देखा था कि जिले में ऐसे लोग थे जिनके लिए कहा जाता था कि उनके दिए के तेल खत्म नहीं होता लेकिन आज उनके पास दिया जलाने के लिए तेल तक नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आप सभी को जो जिम्मेदारी दी है उसे आपसी मनमुटाव, अपना पराया छोड़कर साथ में काम करते हुए निभाए। उन्होंने कहा कि दुनिया के लोग हमारी पार्टी को सम्मान से देखते हैं हमें ये सम्मान बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकता बराबर है और पार्टी सभी को काम देती है। उन्होंने कहा कि सभी को बड़ा मन करके सभी कार्यकर्ता को एक साथ लेकर चलना होगा। 
सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव का पल है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 11 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृति को पुनर्जीवित करना का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की चौदहवीं अर्थव्यवस्था से विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गई है और इसी प्रकार जल्दी ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जायेगा।
 उन्होंने कहा कि मोदी का संकल्प भारत को विश्व की पहली बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण की योजनाओं को चलाकर और सीधे उन तक लाभ पहुंचाकर देश के  25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर किया है। उन्होंने कहा कि एक समय विश्व में भारत में फैली गंदगी चर्चा का विषय होती थी आज भारत की स्वच्छता चर्चा का विषय है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!