WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संशोधन- अब 1:30 पहुंचेंगे सुकतरा

  1. मुख्यमंत्री  आज सिवनी पहुंचकर दलसागर स्थित टापू में राजा दलपत शाह की मूर्ति का करेंगे भूमिपूजन

    ➖➖➖➖

    मुख्यमंत्री  चौहान जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो कर, सभा को करेंगे संबोधित

    ➖➖➖➖
    मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान प्राप्त अधिकृत प्रवास कार्यक्रम अनुसार बुधवार 19 जुलाई को अपरान्ह 12.30 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुकतारा हैलीपेड पहुंचेंगे एवं 1.40 बजे हैलीपेड सुकतारा से कार द्वारा सड़क मार्ग से होते हुए छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर सिवनी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 2 से 3 बजे तक जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो कर जिले वासियों का अभिवादन स्वीकार करेगें।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान छिंदवाड़ा चौक, मठ स्कूल, ढीमरी मोहल्ला चौक, दुर्गा चौक, नेहरू रोड, नगर पालिका चौराहा, बस स्टेंड से होते हुए दल सागर टापू पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री श्री चौहान राजा दलपत शाह की मूर्ति का भूमि पूजन कर कचहरी चौंक से जय स्तंभ होते हुए दोपहर 3 बजे एमएलबी रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जिले वासियों को संबोधित करेंगे। उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम स्थल से सांय 4.45 बजे हैलीपेड सुकतारा पहुंचेंगे तथा हैलीकॉप्टर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!