मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
स्कूलों के समय में दस दस मिनिट का अंतराल सुनिश्चित किया जाये – नितिन शुक्ला
सिवनी यशो:- लूघरवाड़ा से लेकर नगझर बायपास तक चार नगर के बड़े स्कूल उदय पब्लिक, आईपीएस, महर्षि, सेंटफ्रांसिस शाला एक ही समय पर छूटने एवं लगने के कारण वाहनों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है जिससे प्रति दिन जाम की स्थिति बनी रहती है कोई भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है, वर्तमान में उक्त मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का भी कार्य चल रहा है ठेकेदार द्वारा रोड़ निर्माण कार्य में सावधानी नहीं बरती जा रही है जिसके कारण दुर्घटना घट सकती है। यातायात पुलिस इस ओर बिल्कुल कोई ध्यान नहीं दे रही है।
जिला कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नितिन शुक्ला ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि उक्त स्कूलो के लगने एवं छूटने पर 10-10 मिनट का अंतराल रखा जाए, जिससे उक्त मागो पर लगने वाले जाम से लोगो को छूटकारा मिलेंगा जिससे दुर्घटना होने की संभावना कम होगी।





