WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

आक्रोशित व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

विश्व आदिवासी दिवस पर हुये दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में पुलिस प्रशासन की सारी व्यवस्थाएँ फेल रही और असक्षम पुलिस प्रशासन पर आमजन प्रश्र खड़े कर रहे है कि इतनी बड़ी संख्या को नियंत्रित करने के लिये पुलिस बल कम रहना और हथियारों के साथ प्रदर्शन हो जाना पुलिस विभाग की असक्षता को प्रदर्शित कर रही है तथा विभाग के सूचना तंत्र की कमजोरी स्पष्ट दर्शा रही है ।

 

आक्रोशित व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन - Seoni News
सिवनी यशो:- आज गुरुवार को सिवनी नगर के व्यापारी वर्ग ने बुधवार 09 अगस्त को सिवनी नगर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रैली के दौरान आसामाजिक तत्वों द्वारा बिना किसी पूर्व निर्धरित कार्यक्रम के सिवनी नगर में धारदार घातक हथियार चमकाते हुये व्यापारियों के साथ अभद्रता करते हुये जबरदस्ती व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कराये और मारपीट की उससे सिवनी नगर के व्यापारियों ने आज गुरूवार कोआक्रोशित होकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर सड़कों पर उतर आए । नगर के बुधवारी क्षेत्र चांवल मंडी, सब्जी मंडी नेहरू रोड शुक्रवारी, सहित पूरे नगर में व्यापारियों ने आज बंद रखकर अपना विरोध जताया और सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा की गई लापरवाही पर विरोध प्रगट करते हुये राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ।

आक्रोशित व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन - Seoni News
9 अगस्त को आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में एकत्रित आदिवासी समाज के कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा नगरीय व्यापारियों और आम जनता को परेशान किया गया तथा रैली के दौरान घातक हथियारों का प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों में दहशत बनाई गई उनके साथ मारपीट की गई और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जबरदस्ती बंद कराया गया व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोडफ़ोड़ और लूट की वारदात घटित हुई, इस बात से व्यापारी वर्ग आक्रोशित है। आदिवासी दिवस पर आदिवासी वर्ग के सामाजिक तत्वों द्वारा जो आतंकी कार्रवाई की गई उसके विरोध में आज सिवनी नगर का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बुधवारी बाजार सहित नेहरू रोड शुक्रवारी क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर व्यापारी आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और उनका कहना है कि 9 अगस्त को जिस प्रकार से व्यापारियों के साथ दहशत पूर्ण कार्रवाई असामाजिक तत्वों ने की, उससे वे बुरी तरह डरे हुए हैं । उपद्री तत्वों नगर में खुलकार दहशतगर्दी की और इस पूरे समये में पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रही, उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस ने कोई व्यवस्था नहीं की थी तथा इन दहशतगर्दो के समक्ष व्यापारी वर्ग ने कोतवाली पहुंचकर 9 अगस्त को ही आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग की थी परंतु कोतवाली द्वारा एफ आई आर दर्ज न करने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए आज 10 अगस्त को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं और उन्होंने मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए की व्यापारिक क्षेत्र में इस प्रकार की रैलियां प्रवेश न करें और ना ही प्रशासन इस प्रकार की अनुमतियां प्रदान करें । व्यापारी वर्ग ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुये मांग की है कि इस घटना के जिम्मेदार आयोजकों, एवं दोषियों की सीसीटीब्ही कैमरे, फोटोज, विडिओ के माध्यम से पहचान कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।

 

आक्रोशित व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!