WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस जिले में उत्पात कर अशांति फैलाना चाहती है – संदीप

सिवनी यशो:- बरघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन काकोडिय़ा के नेतृत्व विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सिवनी नगर में जिस घृणित मानसिकता का परिचय देते हुये जिले में अशांति फैलाने की कोशिश की गयी वह घोर निंदनीय है और पूरी कांग्रेस पार्टी पर्दे के पीछे से जिले को रक्तरंजित करने के लिये अर्जुन काकोडिय़ा का सहयोग करती रही परंतु व्यापारी वर्ग और आमजनता के धेर्य संयम से वातावरण बिगडऩे से बचा रहा है । बरघाट विधायक के माध्यम से शांति व्यवस्था को भंग करने के कांग्रेस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है और अर्जुन काकोडिय़ा अनेक बार भड़काऊ भाषा का उपयोग कर उत्पात मचाने की कोशिश कर चुके है । कांग्रेस सत्ता पाने के लिये आमजनता को आपस में लडा़कर विभाजित करने की घटिया मानसिकता से राजनीति करने की आदी है और कांग्रेस अपने उसी चरित्र का सिवनी में भी ओछा प्रदर्शन कर रही है और कांग्रेस को यह बात बेहतर समझ लेना चाहिये की उसके जो मंसूबे है वह पूरे नहीं होंगे बेहतर होगा कि कांग्रेसी अपने चरित्र में सुधार करें और जिले में अमन चैन के वातावरण में खलल पैदा न करें । उक्ताशय की बात भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप उईके ने विश्व आदिवासी दिवस पर बरघाट विधायक अर्जुन काकोडिय़ा के नेतृत्व में निकली रैली द्वारा सिवनी नगर में दहशत का वातावरण बनाकर व्यापारी और जनता के साथ किये गये व्यावहार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये कहीं ।
श्री उईके ने कहा कि बरघाट विधानसभा से कांग्रेस के विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा अनावश्यक अवसरों पर और छोटी छोटी बातों पर सार्वजनिक तौर पर भड़काऊ बयानबाजी कर धरना प्रदर्शन, चकाजाम सार्वजनिक संपत्ति और निजी संपत्तियों की तोडफ़ोड़ करने और करवाने के आदी है । जातिवाद, भाषावाद, धार्मिक भावनाओं को भड़काकर अपने राजनैतिक स्वार्थ सिद्ध करना कांग्रेस की परंपरा है और उसी परंपरा का निर्वाह करते हुये सिवनी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता अर्जुन काकोडिय़ा जैसे नेताओं के माध्यम समाज के आपसी सौहाद्र को बिगाडने का असफल प्रयास कर रहे है ।
श्री उईके ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस जैस गौरवशाली अवसर पर कांग्रेस के बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा ने जो संबोधन दिया केवल और केवल आमजनता की भावनाओं को भड़काने तथा हमारे भोले भाले आदिवासी भाईयों के नाम पर अपने साथ लाये आसाजिक तत्वों के माध्यम से धारदार तथा घातक हथियारों के माध्यम से व्यापारियों के साथ गुंडागर्दी करना और दहशत का माहौल निर्मित कर जबरन सिवनी बंद कराया गया और व्यापारी तथा आमजनों के साथ मारपीट की गयी और कांग्रेस ने जिस तरह से आदिवासी और गैर आदिवासी के बीच वैमानस्यता फैलाने का काम किया वह निंदनीय होने के साथ आपराधिक कृत्य है । मोर्चे के अध्यक्ष श्री उईके ने पुलिस प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की है कि दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये । तथा आयोजको पर नियमानुसार कार्यवाही की जाये तथा उनसे पूछा जाये कि जब सिवनी बद कराने जैसा कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था तो सिवनी बंद क्यों कराया गया । श्री उईके ने कहा कि विधायक जैसे गरिमामय पद पर निर्वाचित अर्जुन काकोडिय़ा ने जिस रैली का नेतृत्व किया उस रैली में घातक हथियार लिये तत्व शामिल थे जबकि ऐसे हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन गैर कानूनी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!