मध्यप्रदेशसिवनी

खापा गांव में घूम रही है बाघिन, ग्रामीणों से सजग रहने की अपील

ग्राम खापा के ग्रामीणों को वन विभाग ने दी सुरक्षा और सतर्कता की सलाह

Seoni 22 September 2025

वन विभाग की टीम ने ग्राम का निरीक्षण किया

वन मंडल अधिकारी दक्षिण सिवनी ने बताया कि ग्राम खापा तहसील केवलारी में बाघिन और उसके शावकों के विचरण की सूचना मिली। खापा में बाघिन देखी गयी की  सूचना के बाद वन परिक्षेत्र केवलारी की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। 

प्रत्यक्षदर्शी ने दी जानकारी

ग्राम खापा निवासी दीनदयाल पिता गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि दो दिन पूर्व उन्होंने एक वन्यप्राणी को प्रत्यक्ष रूप से देखा। निरीक्षण दल ने उन्हें विभिन्न वन्यप्राणियों के छायाचित्र दिखाए। श्री दीनदयाल ने छायाचित्रों से वन्यप्राणी लकड़बग्घा के रूप में पहचाना।

निरीक्षण में मिले पदचिन्ह

वन विभाग की टीम ने मौके पर लकड़बग्घा के पदचिन्ह पाए। हालांकि, नवीन  (खापा में बाघिन) पदचिन्ह नहीं मिले। इससे संकेत मिलता है कि प्राणी क्षेत्र में आया था लेकिन अभी सक्रिय रूप से आसपास नहीं है।

ग्रामीणों को दी गई सावधानी

वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा कि –

  • अकेले खेत या जंगल की ओर न जाएँ।

  • कृषि कार्य और अन्य गतिविधियों के लिए सामूहिक रूप से घर से निकलें।

  • यदि वन्यप्राणी के संकेत मिलें तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

वन्यप्राणी और मानव जीवन का संतुलन

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

साथ ही वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार और आवास की रक्षा भी आवश्यक है।

यह पहल ग्रामीणों और वन्यजीवों के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है ।

https://indiankanoon.org/doc/1716575/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!