मध्यप्रदेश के 83 लाख किसानों को बलाराम जयंती पर मुख्यमंत्री क्या खास देने वाले है जाने इस खबर में
"मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2025-26 की दूसरी किस्त का वितरण, 83 लाख किसानों को मिलेगा लाभ"
Bhopal 12 August 2025
मंडला यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त 2025 को मंडला में आयोजित बलराम जयंती के अवसर पर प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त का अंतरण करेंगे। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
यह भी पढ़े :- पीएम किसान सम्मान निधि दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना – प्रधानमंत्री मोदी
इस योजना से प्रदेश के 83 लाख किसान हितग्राही लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितंबर 2020 से लागू है, जिसके तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 की सहायता दी जाती है। यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतिरिक्त है।
मार्च 2025 तक इस योजना के तहत 17,500 करोड़ रुपये का वित्तीय समर्थन 83 लाख से अधिक किसानों को प्रदान किया जा चुका है। कार्यक्रम में कृषि और उससे संबंधित क्षेत्रों के आर्थिक योगदान को रेखांकित करने वाली विभिन्न गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी।



