सिवनी यशो:- मंगलवार 05 मार्च को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से स्वच्छता प्रेरणा समारोह कार्यक्रम मे नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य मे मध्यप्रदेश की ताकत स्वच्छता की आदत, स्वच्छता प्रेरणा समारोह एवं 8500 नियुक्ति पत्रों का वितरण प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यालय स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय के मीटिंग हाल मे आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। जहां पर श्री राय के करकमलों से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री राय द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान, डा. चौहान, प्रेम तिवारी, तरुण मुनिया टांक, राजिक अकील, संजय भलावी सहित नपा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व हितग्राहियों की गरिमामय उपस्थिति मे मां सरस्वती जी का पूजन कर किया गया। इस दौरान विधायक श्री राय सहित उपस्थितों द्वारा मुख्यमंत्री के लाईव उद्बोधन को सुना गया।



